इमरान खान ने 9 मई की हिंसा से पहले कीं 215 कॉल, क्या 'कप्तान' ही हैं विद्रोह के मास्टरमाइंड? सेना ने खाई बदले की कसम!

Updated on 08-06-2023 07:09 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सेना इमरान खान और पीटीआई कार्यकर्ताओं को 9 मई की हिंसा के लिए बिल्कुल भी रियायत देने के मूड में नहीं है। टॉप अधिकारियों ने बुधवार को सैन्य संस्थानों के खिलाफ नफरती और राजनीतिक रूप से प्रेरित विद्रोह को भड़काने वाले सभी 'मास्टरमाइंड' को 'कानून के फंदे' में कसने की कसम खाई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में 81वीं फॉर्मेशन कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान यह प्रण लिया गया।


इस सम्मेलन की अध्यक्षता पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने की जिसमें पाकिस्तानी सेना के सभी फॉर्मेशन कमांडर मौजूद थे। पाक सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'फोरम ने '9 मई काला दिवस' की घटनाओं की निंदा की और सख्त लहजे में अपना संकल्प दोहराया कि स्मारकों, जिन्ना हाउस और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वालों को निश्चित रूप से न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।'

इमरान ने की 215 कॉल?

पाकिस्तानी सेना का आरोप है कि इमरान खान ने 9 मई को हुई हिंसा की साजिश रची थी। जबकि इमरान खान का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद वह जेल में थे और उन्हें इसकी कोई खबर नहीं थी कि सड़कों पर क्या हो रहा है। पंजाब पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि इमरान खान ने ही हिंसा की साजिश रची थी। ट्विटर पर शेयर एक फ्लो-चार्ट दावा करता है कि इमरान खान ने जिन्ना हाउस में हिंसा की साजिश रची और इसके लिए उन्होंने 8-9 मई को 215 कॉल कीं।

पीटीआई नेताओं ने छोड़ा साथ

पिछले महीने की हिंसा के बाद से हजारों पीटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके लिए इमरान खान को अपनी पार्टी के भीतर भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 70 से अधिक पीटीआई नेता 9 मई को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों की आलोचना कर इमरान खान से किनारा कर चुके हैं। इसमें फवाद चौधरी और शिरीन मजारी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं जिन्हें इमरान के सबसे करीबी लोगों के रूप में जाना जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.