कोरमा से लेकर सलाद तक लूट ले गए इमरान खान समर्थक, आटे को तरसती अवाम, मौज उड़ाती पाकिस्तानी सेना

Updated on 11-05-2023 07:02 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में मंगलवार को हुई इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अराजकता फैल गई। इमरान के समर्थकों ने देश भर में दंगे और आगजनी की। समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प में हुई फायरिंग में कोई लोगों की मौत भी हो गई। भीड़ ने रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर हमला बोल दिया। इमरान समर्थकों ने कोर कमांडर के घर को पूरी तरह लूट लिया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोगों को खाने-पीने की चीजें लूटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में कोरमा, भिंडी और कोल्ड्रिंक की बोतल लेकर जाता हुआ शख्स कहता है, 'हमने डाकुओं का माल उठाया है।' वीडियो में एक दूसरी महिला के बैग में सलाद देखा जा सकता है। भीड़ में मौजूद लोग कोर कमांडर के घर के भीतर से पक्षी, टोमैटो केचअप, दही, फालसे और स्ट्रॉबेरी तक लूटकर ले जाते हुए नजर आए। इससे पहले एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कोर कमांडर के आवास से मोर चोरी कर ले जाता हुआ देखा गया था।

'ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा'

लंदन से लौटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान के समर्थकों की ओर से की गी हिंसा में 'संवेदनशील सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा', जिसके कारण उन्हें राजधानी इस्लामाबाद, घनी आबादी वाले पंजाब प्रांत और उत्तरपश्चिम के संवेदनशील इलाकों में सेना को तैनात करना पड़ रहा है। शरीफ ने मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद कहा, 'पाकिस्तान की आवाम ने ऐसे दृश्य पहले कभी नहीं देखे। यहां तक कि मरीजों को एम्बुलेंस से निकाल दिया गया और एम्बुलेंस में भी आग लगा दी गयी।'

सेना ने भी दी चेतावनी

शहबाज शरीफ ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी। पाकिस्तानी सेना ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर हमले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों को 'कड़ा जवाब' देने की चेतावनी दी और कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। साथ ही, उसने नौ मई को उसके प्रतिष्ठानों पर हमलों को देश के इतिहास का 'काला अध्याय' करार दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.