इमरान खान आज NAB के सामने होंगे पेश, एंटी-टेररिज्म कोर्ट से मिली जमानत, पत्नी बुशरा बीबी को भी बड़ी राहत

Updated on 23-05-2023 07:29 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज रावलपिंडी में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) के समक्ष पेश होंगे। इससे पहले वह इस्लामाबाद की एंटी-टेररिज्म कोर्ट में पेश हुए जहां उन्हें जमानत मिल गई। इमरान अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ मंगलवार सुबह इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए थे। वह जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट भी जाएंगे। NAB ने इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में तलब किया था। इमरान ने एनएबी के समन का एक लिखित जवाब भेजकर 23 मई को पेश होने का वादा किया था। इमरान खान का दावा है कि मंगलवार को इस्लामाबाद में जमानत के लिए पेश होने पर 80 प्रतिशत संभावना है कि उन्हें फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है।


खबर है कि इमरान खान को इस्लामाबाद की एंटी टेररिज्म कोर्ट से 8 जून तक जमानत मिल गई है। वहीं उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अल-कादिर भ्रष्टाचार मामले में 5 लाख रुपए के सिक्योरिटी बॉन्ड पर 31 मई तक जमानत मिल गई है। रविवार को सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा, 'मंगलवार को, मैं जमानत के लिए इस्लामाबाद में पेश होने वाला हूं और 80 प्रतिशत संभावना है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देश में अब कानून का राज नहीं है। हम जंगल के कानून की ओर बढ़ रहे हैं।' इमरान ने अपने समर्थकों से मंगलवार को गिरफ्तार होने पर शांत रहने की अपील की है।

'मैं सेना से नहीं जीत सकता हूं'

इमरान ने कहा, 'एक जज ने रोते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को जमानत दी और जब वे अदालत से बाहर गए तो उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तक कि 14 मई को चुनाव कराने के संबंध में पाकिस्तान के चीफ जस्टिस के फैसले को भी खारिज कर दिया गया है।' एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा, 'आप अपनी ही सेना से कैसे जीत सकते हैं। मेरा मतलब है कि अगर आप जीत भी जाते हैं तो देश हार जाएगा। पाकिस्तान को एक शक्तिशाली सेना की जरूरत है।'

इमरान को सता रहा गिरफ्तारी का डर

इमरान खान ने कहा, 'मुझे सेना के साथ कभी कोई समस्या नहीं थी। मैं उनके साथ काम कर रहा था। मैं रिटायर्ड जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ काम कर रहा था। ऐसा क्या हुआ कि उनके रुख में बदलाव आ गया, उन्होंने मुझे छोड़ दिया और मेरी सरकार गिरा दी।' इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। आज इमरान फिर भ्रष्टाचार के उसी मामले में एनएबी के सामने पेश होने जा रहे हैं और उन्हें अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.