इमरान खान के 3 पाप जो ले डूबे, अब फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता बंद!

Updated on 18-05-2023 07:48 PM
लाहौर: पिछले हफ्ते इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जमकर बवाल हुआ। अब एक बार फिर लाहौर में स्थितियां तनावपूर्ण होने लगी हैं। पंजाब प्रांत की तरफ से दिए गए 24 घंटे के अल्‍टीमेटम के बाद आज क्‍या होगा, सबकी नजरें इस पर टिकीं हुई हैं। इमरान जो चुनावों के बाद फिर से देश का पीएम बनने का सपना संजो रहे थे, अब फिर से दुविधा में हैं। उनका राजनीतिक करियर अब किस रास्‍ते जाएगा, कोई नहीं जानता। मगर पाकिस्‍तान में विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि अब उनके पीएम बनने का रास्‍ता फिलहाल तो बंद हो चुका है। देश के सीनियर जर्नलिस्‍ट कमर चीमा ने ट्वीट किया और पूर्व पीएम की उन तीन गलतियों का जिक्र किया है जो उनके राजनीतिक करियर पर भारी पड़ रही हैं।


ISI चीफ की नियुक्ति पर बवाल

इमरान खान जिस समय देश के पीएम थे उस समय उन्‍होंने इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के मुखिया की नियुक्ति पर जमकर बवाल किया। पहले साल 2019 में उन्‍होंने वर्तमान आर्मी चीफ जनरल असिम मुनीर को आईएसआई मुखिया बनाया। लेकिन जब उनसे उनकी नहीं बनी तो कुछ ही समय उन्‍हें हटाकर अपने फेवरिट ले. जनरल फैज हामिद को यह जिम्‍मा सौंप दिया। अक्‍टूबर 2021 में जब नए चीफ की तलाश शुरू हुई तो तत्‍कालीन आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने ले. जनरल नदीम अंजुम का नाम प्रस्‍तावित किया। लेकिन इमरान ने तुरंत न कर दी। इसके बाद पूर्व पीएम को झुकना पड़ा और बाजवा की पसंद को हामी भरनी पड़ी। इस पर काफी विवाद हुआ कई लोगों ने कहा कि जब अंजुम को ही बनना था तो फिर इतना हंगामा करने की क्‍या जरूरत थी।
आर्मी चीफ पर हंगामा
आर्मी चीफ की नियुक्ति पर इमरान ने जो कुछ किया वह पूरी दुनिया ने देखा। बाजवा का कार्यकाल तीन साल के तो बढ़ाया ही साथ ही साथ सत्‍ता जाने के बाद भी सेना प्रमुख की नियुक्ति पर खूब बयान दिए। मुनीर की नियुक्ति के ऐलान से पहले इमरान ने बयान दिया कि देश के नए आर्मी चीफ की नियुक्ति का फैसला लंदन में लिया जाएगा। मुनीर के नाम के ऐलान से पहले पीएम शहबाज यूके गए थे और उन्‍होंने अपने बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज से मुलाकात की थी। इमरान ने यह भी कहा कि नए आर्मी चीफ की नियुक्ति मेरिट पर होनी चाहिए कि सिफारिश पर। इसके साथ ही एक बार तो उन्‍होंने बाजवा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने की वकालत तक कर दी थी।

सेना के खिलाफ जनता को भड़काया
इमरान का तीसरा और सबसे बड़ा पाप है सेना और जनता के बीच मतभेद और दरार पैदा करना। हाल ही में उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में जो कुछ हुआ, सारी दुनिया ने उसे देखा। सेना मुख्‍यालय के अलावा मिलिट्री के दूसरे इंस्‍टीट्यूट्स और यहां तक कोर कमांडर के घर तक को निशाना बनाया गया। देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब सेना को इस तरह से जनता ने जलील किया है। पूरे देश में हुए विरोध प्रदर्शन में निशाना सिर्फ सेना ही थी। पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल मुनीर को यह कहना पड़ा कि अब अगर इस तरह की हरकत की गई तो फिर सेना बर्दाश्‍त नहीं करेगी। अप्रैल 2022 में जबसे इमरान ने सत्‍ता गंवाई है तब से ही वह सेना विरोधी बयान दे रहे हैं। अरेस्‍ट होने से पहले भी वह अपनी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों को भड़काकर गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.