इमरान खान की गिरफ्तारी से सुलगा पाकिस्‍तान, मार्शल लॉ या PTI पर 'आतंकी बैन', आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

Updated on 10-05-2023 07:45 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के नेता इमरान खान को सेना के इशारे पर अरेस्‍ट कर लिया गया है। इमरान खान को आज 4 से 5 दिनों के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। लाखों की तादाद में पीटीआई समर्थकों ने सेना के मुख्‍यालय से लेकर एयरबेस तक को निशाना बनाया है और आगजनी की है। पाकिस्‍तानी सेना के जवाबी ऐक्‍शन में कई इमरान समर्थक हताहत भी हुए हैं। सेना और पीटीआई समर्थकों में देशभर में यह झड़प जारी है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में इमरान खान का भविष्‍य तय हो सकता है।

इस बीच विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और पाकिस्‍तानी सेना के पास मार्शल लॉ से लेकर पीटीआई पर बैन समेत कई विकल्‍प मौजूद हैं। पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ 'एफजे' का कहना है कि पाकिस्‍तान के लिए अगले 48 से 72 घंटे बहुत ही महत्‍वपूर्ण हैं। पाकिस्‍तान में कई विकल्‍प अभी मौजूद हैं जो आने वाले समय में हो सकते हैं। इसमें से एक विकल्‍प पाकिस्‍तान में इमरान खान की पार्टी को आतंकवादी पार्टी घोषित करना शामिल है। इसकी संभावना भी ज्‍यादा है क्‍योंकि पाकिस्‍तान में जारी हिंसा के बीच सेना की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

पाकिस्‍तान में मार्शल लॉ आखिरी विकल्‍प


उन्‍होंने कहा कि यह सेना की इमरान खान समर्थकों को फंसाने की चाल हो सकती है जिसमें वे फंस गए हैं। एफजे ने कहा कि एक और विकल्‍प यह हो सकता है कि सरकार सेना को मदद के लिए बुलाए और पूरे देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि हालांकि सेना की ओर से मार्शल लॉ की घोषणा करना आखिरी विकल्‍प हो सकता है। इस विकल्‍प पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है। एफजे ने लोगों को सलाह दी कि वे जरूरी सामान खरीद लें और आने वाले दिनों में संकट रहेगा।

वहीं अफगानिस्‍तान के पूर्व गृहमंत्री और पाकिस्‍तानी सेना पर करीबी नजर रखने वाले अमरुल्‍ला सालेह कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना के पास दो विकल्‍प हैं। पहला वह हस्‍तक्षेप करे और विवाद को खत्‍म कराए। इसके लिए चुनाव कराए जाने का ऐलान करे। सालेह ने कहा कि इस चुनाव से भी पाकिस्‍तान में एक अस्थिर सरकार ही बनेगी। इसकी वजह यह है कि पाकिस्‍तान में किसी भी दल को पूरे देश में समान लोकप्रियता हासिल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि दूसरा विकल्‍प यह है कि सेना देश पर कब्‍जा कर ले और मिस्र की तरह से मार्शल लॉ का ऐलान कर दे।

पाकिस्‍तानी सेना खुद बनी पक्ष


सालेह ने कहा कि इस विकल्‍प में दिक्‍कत है कि पाकिस्‍तानी सेना खुद ही इस संकट में एक पक्ष बन गई है। जनरल असीम मुनीर इमरान खान समर्थकों के निशाने पर हैं। उन्‍होंने कहा कि इस पूरे मामले में अगर विदेश हस्‍तक्षेप होता है तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी संस्‍थानों के पास इस संकट का समाधान करने के लिए विश्‍व‍सनीयता और संसाधनों का संकट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.