ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील हरकत:सामान लेने दुकान गई थी युवती तभी पहुंच गया पुराना प्रेमी, मैसेज कर करता था परेशान

Updated on 06-12-2022 07:25 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक्स गर्लफ्रेंड के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, युवती ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर ली है और उससे बातचीत भी बंद है। इसके बाद भी युवक उसे मैसेज कर परेशान करता था और उसका पीछा करता था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी विकास कौशिक (26) की पास के ही गांव की 21 वर्षीय युवती से दोस्ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इस दौरान उनके बीच अफेयर हो गया। बाद में लड़की ने उससे ब्रेकअप कर ली। इसके बाद लड़की ने उससे मिलना-जुलना और बातचीत बंद कर दी। फिर भी विकास कौशिक लगातार अपनी एक्स गर्लफ्रैंड के पीछे पड़ा रहता था और उसका पीछा करता था। वह उसके मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान करता था, जिससे लड़की तंग आ गई थी।

दुकान से लौटते समय पकड़ लिया हाथ
रविवार को लड़की अपने गांव से कुछ दूर नयापारा चौक में सामान लेने गई थी। वह सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी मौका पाकर युवक उसका पीछा करते हुए आ गया और उससे जबरदस्ती बात करने लगा। लड़की के मना करने पर उसने हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर घबराई युवती शोर मचाने लगी। इसके बाद विकास वहां से भाग गया।

युवती ने दर्ज करा दी केस, आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद युवती अपने घर गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर वह परिजन के साथ चकरभाठा थाने पहुंच गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ले आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.