भारत, पाकिस्‍तान नहीं बांग्‍लादेश आतंकवाद से सबसे ज्‍यादा प्रभावित, ग्‍लोबल टेरर इंडेक्‍स का खुलासा

Updated on 02-05-2023 08:24 PM
ढाका: ग्‍लोबल टेरर इंडेक्‍स 2023 में बांग्‍लादेश इस बार तीन स्‍थान ऊपर चला गया है। इंडेक्‍स पर अगर यकीन करें तो यह देश इस समय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे अक्षम देश है। लिस्‍ट में 163 देश शामिल हैं। इस लिस्‍ट में उसे इस बार 30वां स्‍थान मिला है। लिस्‍ट के मुताबिक बांग्‍लादेश ने आतंकवाद के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। लिस्‍ट में अमेरिका को 43वां स्‍थान मिला है। पाकिस्‍तान की रैकिंग इस लिस्‍ट में छठीं है तो भारत को 13वां स्‍थान दिया गया है। इंडेक्‍स के मुताबिक कई परीक्षणों और परेशानियों के बाद भी बांग्‍लादेश ने आतंकवाद विरोधी आंदोलन को बढ़ाने में कोई रूचि नहीं दिखाई है।


साल 2005 में बड़ा आतंकी हमला
बांग्लादेश में, कानूनी एजेंसियों के साथ ही साथ आतंकवाद विरोधी मिशन सरासर सरकारी इच्छा शक्ति पर है। देश ने एक शांति-समर्थक देश के रूप में अपनी अंतरराष्‍ट्रीय छवि को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बांग्‍लादेश को यह बखूबी मालूम है कि कैसे आतंकवाद देश के विकास में तेजी से बाधा बन सकता है और उसके सामने पाकिस्तान का उदाहरण है। बांग्लादेश ने पहली बार साल 2005 में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले का अनुभव किया, जब एक इस्‍लामिक आतंकवादी समूह, जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) ने 30 मिनट में 63 जिलों में 459 बम विस्फोट किए।इस भयावह घटना ने देश को यह अहसास करा दिया कि आतंकवाद उसकी दहलीज पर पहुंच गया है। साल 2009 तक, आतंकी गतिविधियों में और इजाफा हुआ। बांग्लादेश के पास उस समय इस तरह के संकट से निपटने के लिए बुनियादी ढांचा नहीं था, लेकिन उस समय सरकार के पास जो कुछ भी था, उसके साथ सरकार ने आतंकवादियों पर दुगना काम किया।

दक्षिण एशिया सबसे ज्‍यादा प्रभावित

दक्षिण एशिया के तीन देश भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उन टॉप 15 देशों में शामिल हैं, जिनके आतंकवादी गतिविधियों से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 643 मौतें हुईं। पाकिस्‍तान में साल 2021 की तुलना में साल 2022 में आतंकवादी हमलों से होने वाली मौतों में 120 फीसदी का इजाफा हुआ है। ज्‍यादातर लोगों की जान बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की तरफ से अंजाम दिए गए आतंकी हमलों में हुई है।
यह संगठन दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता आतंकवादी ग्रुप है। दुनिया के 10 सबसे खतरनाक आतंकी समूह में से तीन पाकिस्‍तान में मौजूद हैं। ग्‍लोबल टेरर इंडेक्‍स के मुताबिक पाकिस्‍तान जो एक विकासशील देश है, इसका भविष्य उज्ज्वल था लेकिन ऐसे आतंकी समूहों के साथ जुड़े होने की वजह से यहां पर असुरक्षा की स्थिति पैदा हो गई। साथ ही सरकार का भी इन आतंकी समूहों के खिलाफ लड़ाई की कोई इच्‍छा नहीं है।

भारत में माओवाद बना सिरदर्द
भारत पिछले वर्ष आतंकवाद से होने वाली मौतों में आठवें स्थान पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक देश में धार्मिक और सांप्रदायिक विविधता आतंकवाद के बीज आसानी से बो रही है। यह हमेशा से पाकिस्तानी जेहादी समूहों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों से पीड़ित रहा है। साथ ही उत्‍तर भारत के एक हिस्‍से में माओवादी आतंकवाद ने भी गहरी जगह बना ली है और यह एक सिरदर्द है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.