पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड:दीप्ति ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना, भारत के अब तक 23 मेडल

Updated on 20-10-2026 12:06 PM

भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36 सेकेंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

यह नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में भारत का पांचवां गोल्ड है। भारत ने अब तक कुल 23 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 4 गोल्ड एथलीट्स ने दिलाए। एक गोल्ड शूटिंग में आया।

दीप्ति ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं।

T20 कैटेगरी के खिलाड़ियों को जानकारी समझने, ध्यान लगाने और रेस की योजना बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मनीष नरवाल ने 10 मीटर पिस्टल SH1 में सिल्वर जीता

भारतीय शूटर मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी का सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 8 खिलाड़ियों के फाइनल में 233.7 अंक बनाए।

मनीष ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स का कोटा भी हासिल किया। उनसे पहले मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा कोटा दिला चुकी हैं।

साउथ कोरिया के जो जोंगडू ने 241.3 अंक के साथ एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। चीन के यांग चाओ ने 213.6 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

प्रदीप को सिल्वर, आयुष ने जीता ब्रॉन्ज

पुरुषों के जैवलिन थ्रो F53/54 इवेंट में भारत ने दो मेडल जीते। प्रदीप कुमार ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने F54 कैटेगरी में 27.45 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया।

आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के थ्रो के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्हें रजा पॉइंट्स के आधार पर पोडियम में जगह मिली।ईरान के एरफान बंडोरी ने 30.24 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।

पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने सिल्वर जीता

पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने पुरुषों के 65 किग्रा तक वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 192 किग्रा वजन उठाया। चीन के झोउ यी ने 216 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड जीता, जबकि भारत के मार्गोनो 177 किग्रा वजन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे।

चीन के एक अन्य खिलाड़ी झोउ शिवेई ने 210 किग्रा वजन उठाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों कोशिशों में असफल रहे। अगर वे एक बार भी सफल होते, तो अशोक दूसरे स्थान से खिसक सकते थे। तीनों प्रयास विफल रहने के कारण झोउ शिवेई का स्कोर दर्ज नहीं हुआ।

टेबल टेनिस में 4 ब्रॉन्ज मेडल आए

भारतीय पैडर्स ने पैरा टेबल टेनिस में चार ब्रॉन्ज जीते। रवि बेबी साहना और प्राची पांडे एशियन पैरा गेम्स की स्टैंडिंग कैटेगरी में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बने। भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीते।

सभी चारों खिलाड़ी अपने-अपने महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पैरालिंपिक मेडल विजेताओं से हार गईं। इन मेडल्स के साथ भारत ने पिछले एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। पिछले संस्करण में भारत ने पैरा टेबल टेनिस में दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे।

पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।

फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से जाने के मामले में की। रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58…
 20 October 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का एक क्रिकेटर मैदान पर ही फैन से भिड़ गया। घटना श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की है। स्थानीय क्रिकेटर जहांगीर लोन का एक वीडियो सोशल मीडिया…
 20 October 2026
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर…
 20 October 2026
अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली…
 20 October 2026
पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के…
 20 October 2026
भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36…
 19 October 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने 720 में से 704 प्वाइंट्स हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है।…
 19 October 2026
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के नाम…
Advt.