पाकिस्तान की जर्सी का रंग बदलेगा, हरा नहीं गुलाबी कलर की किट में नजर आएंगे बाबर और शाहीन, PCB का बड़ा कदम

Updated on 19-10-2026 11:46 AM
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के नाम समर्पित करने का फैसला किया है। इंटरनेशनल पिंकटोबर (Breast Cancer Awareness Month) अभियान के तहत पीसीबी अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के जरिए कैंसर की समय पर पहचान और इलाज के महत्व को उजागर करेगा। इस खास मुकाबले के दौरान लाहौर का ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम पूरी तरह गुलाबी रंग में रंगा हुआ नजर आएगा।


पिंक स्टंप्स, कमेंटेटर्स के रिबन और बिग स्क्रीन से दिया जाएगा जागरूकता का संदेश

इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी खास तौर पर डिजाइन की गई गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। वहीं, एकजुटता दिखाने के लिए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों, मैच ऑफिशियल्स और कमेंटेटर्स को भी पिंक रिबन पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा मैच के दौरान पिंक-ब्रांडेड स्टंप्स का इस्तेमाल होगा और स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन्स व LED पेरिमीटर बोर्ड्स पर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और जांच से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कमेंटेटर्स भी दुनिया भर के फैंस तक यह महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाएंगे।

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही है वनडे ट्राई-सीरीज

यह मुकाबला पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज का हिस्सा है। पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में शानदार लय के साथ उतरेगी। सीरीज के शुरुआती वनडे में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 37 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। श्रीलंका की टीम 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की।


श्रीलंका के खिलाफ आखिरी 5 विकेट 15 रन पर चटकाकर पाकिस्तान ने दर्ज की थी जीत

श्रीलंका के लिए जनित और पवन रत्नायके ने 119 रनों की शानदार साझेदारी की थी, जिसके बाद दासुन शनाका ने 14 गेंदों में 25 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था। श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम 8 ओवरों में 58 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट हाथ में थे। हालांकि, 4 गेंदों के भीतर जनित और शनाका का विकेट गिरते ही श्रीलंकाई पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पाकिस्तान ने महज 15 रनों के भीतर श्रीलंका के आखिरी 5 विकेट चटकाकर 37 रनों से मैच अपने नाम कर लिया, जिससे श्रीलंकाई कोच गैरी कर्स्टन काफी निराश नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट पर 302 रन बनाए। हसन नवाज ने 74 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि अराफात मिन्हास ने 58…
 20 October 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का एक क्रिकेटर मैदान पर ही फैन से भिड़ गया। घटना श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की है। स्थानीय क्रिकेटर जहांगीर लोन का एक वीडियो सोशल मीडिया…
 20 October 2026
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर…
 20 October 2026
अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली…
 20 October 2026
पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है।फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के…
 20 October 2026
भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36…
 19 October 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम…
 19 October 2026
नई दिल्ली: भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने 720 में से 704 प्वाइंट्स हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है।…
 19 October 2026
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के नाम…
Advt.