टेक्सास मॉल फायरिंग में मरने वालों में भारतीय महिला भी शामिल, गोलीबारी में 9 लोगों की हुई थी मौत

Updated on 09-05-2023 06:23 PM
ह्यूस्टन: अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में एक बंदूकधारी की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोलीबारी की यह घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में अपराह्न लगभग 03:30 बजे हुई। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोलीबारी की।

खबर के अनुसार इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने 33 वर्षीय हमलावर गार्सिया को गोली मार दी। तेलंगाना की रंगारेड्डी जिला अदालत में एक जिला न्यायाधीश की पुत्री ऐश्वर्या ‘परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स’ कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। उनके परिवार के एक प्रतिनिधि ने डब्ल्यूएफएए टेलीविजन स्टेशन से पुष्टि की कि इस हिंसा के पीड़ितों में ऐश्वर्या भी शामिल हैं। पीड़िता के पिता के एक मित्र के अनुसार, ऐश्वर्या ने शनिवार को घटना से पहले अपने परिवार से बात की थी और गोलीबारी की घटना के बाद उनके परिवार ने उन्हें फोन किया, तो वहां से कोई जवाब नहीं आया।

शव भारत लाने की तैयारी

ऐश्वर्या के पिता के मित्र ने कहा, 'परिवार को मृत्यु की खबर रविवार को मिली। वे लोग सदमे में हैं। उन्हें बताया गया है कि ऐश्वर्या के शव को बुधवार तक (यहां भेजने के) प्रयास किए जा रहे हैं।' ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के अनुसार, ऐश्वर्या का परिवार उसका शव भारत लाने की तैयारी कर रहा है। ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वह मृतका के परिवार के साथ ही स्थानीय प्राधिकारियों के संपर्क में है। उसने सोमवार को ट्वीट किया, ‘हम छह मई को टेक्सास के एलेन में हुई गोलीबारी की दुखद घटना में मारी गयी ऐश्वर्या थाटिकोंटा के परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम मृतका के परिवार के साथ ही स्थानीय प्राधिकारियों के संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी हरसंभव मदद देने के लिए मौजूद हैं। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।'

डलास में काम कर रही थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या के ‘लिंक्डइन प्रोफाइल’ के अनुसार, वह दो साल से अधिक समय से डलास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं। ऐश्वर्या ने हैदराबाद के एक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और अमेरिका से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद डलास में गार्सिया के माता-पिता से जुड़े एक घर की पुलिस ने तलाशी ली। वहीं, अधिकारियों ने एक होटल की भी छानबीन की, जहां हमलावर ठहरा था। अमेरिका में गोलीबारी की घटना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, देश में 2023 में अब तक कम से कम 198 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 मई को टेक्सास के एक स्कूल में एक हमलावर ने गोलियां चलाकर 19 बच्चों और दो वयस्कों की जान ले ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.