कंगाल पाकिस्‍तान में महंगाई ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, IMF ने लोन देने से किया इनकार, महासंकट में जिन्‍ना का देश

Updated on 02-06-2023 08:26 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में महंगाई ने अपने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई की यह दर अब मई महीने में 38 फीसदी तक पहुंच गई है जो पाकिस्‍तान की आजादी के बाद सबसे ज्‍यादा है। पाकिस्‍तान में साल 1957 से महंगाई के आंकड़े रखे जा रहे हैं। पाकिस्‍तान में पिछले महीने महंगाई की दर 36.4 फीसदी थी। बताया जा रहा है कि खाद्यान की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्‍तरी की वजह से महंगाई की दर में वृद्धि हुई है। इस बीच पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष से लोन मिलने का रास्‍ता बंद हो गया है।

आईएमएफ ने शहबाज शरीफ की गुहार को भी खारिज कर दिया और लोन के अनुरोध को खारिज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्‍तान के पास एक बार फिर से आईएमएफ से गुहार लगाने के अलावा कोई रास्‍ता नहीं है। पाकिस्‍तान में पिछले साल इसी मई के महीने में महंगाई की दर 13.76 फीसदी थी लेकिन अब यह अपने सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई है। पाकिस्‍तान में शहबाज सरकार नए वित्‍त मंत्री इशाक डार को इस उम्‍मीद से लेकर आई थी कि वह महंगाई को रोकने में कामयाब होंगे और आईएमएफ से लोन दिलवाएंगे लेकिन वह पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं।

श्रीलंका से महंगाई में आगे निकला पाकिस्‍तान

जिन्‍ना के सपनों का पाकिस्‍तान अब एशिया में सबसे ज्‍यादा महंगाई से जूझ रहा देश बन गया है। अब तक इस श्रीलंका में सबसे ज्‍यादा महंगाई थी लेकिन इसे पाकिस्‍तान ने पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्‍तान में जहां महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं श्रीलंका में अब पिछले 8 महीने से यह तेजी से नीचे आ रही है। मई में श्रीलंका में महंगाई की दर 25.2 फीसदी रही जो अप्रैल महीने में 35.3 प्रतिशत थी। इस बीच आईएमएफ से लोन का रास्‍ता बंद होने के बाद अब श्रीलंका की तरह से ही पाकिस्‍तान के डिफॉल्‍ट होने का खतरा मंडराने लगा है।

इस बीच पाकिस्‍तान की वित्‍त राज्‍य मंत्री आयशा गौस पाशा ने गुरुवार को कहा कि आईएमएफ पाकिस्‍तान को कर्ज देने के लिए अभी तैयार नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार के पास आईएमएफ प्रोग्राम के अलावा और कोई भी प्‍लान बी नहीं है। उन्‍होंने माना कि आईएमएफ उनकी लगतार गुहार के बाद भी लोन देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। पाकिस्‍तान को सऊदी अरब और यूएई ने 3 अरब डॉलर देने का वादा किया है लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब उनका पैसा नहीं मिला है। इससे पाकिस्‍तान की मुसीबत बढ़ती जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.