जांच के दौरान गैस एजेंसी में मिली अनियमितता, होगी कार्रवाई...

Updated on 19-01-2024 04:54 PM

बेमेतरा। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की नियत मूल्य पर सुगम उपलब्धता के उद्देश्य से कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते दिनों खाद्य विभाग की बैठक की जिसमें उन्होंने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी के यहां निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिलाधीश के  निर्देशानुसार खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी गीतेश मिश्रा व उत्तम कुमार भारती ने कांपा चौक मारो में स्थित राजपूत भारत गैस एजेंसी की जांच की। इस दौरान एजेंसी के प्रबंधक परमदास घृतलहरे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एजेंसी में स्टॉफ रजिस्टर का अद्यतन संधारण नहीं पाया गया। उपभोक्ताओं के हित में स्टॉक व मूल्य सूची बोर्ड का प्रदर्शन नहीं पाया गया । उपभोक्ता जो केश एण्ड केरी के अंतर्गत स्वयं सिलेण्डर रिफिल लेने आए थे, उन्हें अधिक दर में सिलेण्डर प्रदाय किया जा रहा था तथा बिल अथवा डिलीवरी पर्ची प्रदान नहीं किया जाना पाया गया। गोदाम में फायर बाटल अक्टूबर 2023 के बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया था जो कि गंभीर लापरवाही का परिचायक है।

जांच में विभिन्न अनियमिततायें पाई गई जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनिमय) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन संबंधी अनियमिततायें पाये जाने के कारण 14.2 किलोग्राम क्षमता का घरेलू गैस सिलेण्डर 87 नग भरा व 410 नग खाली, 05 किलोग्राम क्षमता का 06 नग भरा व 39 नग खाली तथा 918 नग रेगुलेटर जब्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.