क्‍या गुजरात में रिफाइन हो रहा पाकिस्‍तान का रूसी तेल? कराची पहुंचे ऑयल पर उठे सवाल, जानें पूरा विवाद

Updated on 14-06-2023 07:05 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान ने पहली बार भारत के दोस्‍त रूस से कच्‍चा तेल मंगाया है और 45,000 मीट्रिक टन तेल अब कराची पोर्ट पहुंच चुका है। अभी 50 हजार मीट्रिक टन रूसी तेल का एक और शिपमेंट पाकिस्‍तान पहुंचने वाला है। रूसी तेल के पाकिस्‍तान पहुंचने पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बेहद खुश हैं और सरकार ने ऐलान किया है कि आगे आने वाले समय में भी रूसी तेल आता रहेगा। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि इस रूसी तेल से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। हालांकि अब यह पूरी डील ही विवादों में आ गई है और दावा किया जा रहा है कि इस रूसी तेल को भारत के गुजरात राज्‍य में साफ किया जा रहा है। इससे भारत को 17 डॉलर प्रति बैरल की कमाई हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

दुनियाभर में आने-जाने वाले कार्गो जहाजों पर नजर रखने विशेषज्ञ फिनले रिचर्डसन का दावा है कि इस पूरी डील में गुजरात कनेक्‍शन प्रमुखता से शामिल है। उन्‍होंने ट्वीट किया, 'पाकिस्‍तान को 1 लाख टन रूसी तेल का पहला समझौता हुआ था। 45 हजार टन तेल का पहला कार्गो जहाज 11 जून को कराची पोर्ट पर पहुंच गया है। इस तेल को टैंकर जहाज प्‍योर प्‍वाइंट लेकर पहुंचा है। यह जहाज यूएई में रजिस्‍टर कंपनी का है। रोचक बात यह है कि यूएई यूक्रेन युद्ध के बीच में अभी रूसी ऊर्जा कंपनियों का पसंदीदा ठिकाना बनकर उभरा है। रूसी कंपनियों ने देश के बाहर यूएई में अपना ऑफिस खोला है।'


गुजरात के वादिनार रिफाइनरी में रूसी हिस्‍सेदारी

फिनले रिचर्डसन ने कहा कि प्‍योर प्‍वाइंट जहाज को ओमान के जलक्षेत्र में 6-8 जून को लोड किया गया था। उन्‍होंने कहा कि यह रूसी तेल का कार्गो जहाज रूस से पहले ईरान पहुंचा, ईरान से ओमान, ओमान से भारत में गुजरात पहुंचा जहां इसे रिफाइन किया गया। इसके बाद यह तेल यूएई पहुंचा और वहां से इसे फिर पाकिस्‍तान भेज दिया गया। दावा किया जा रहा है कि यह कार्गो भारत में गुजरात के वादिनार रिफाइनरी पहुंचा था जहां इसे रिफाइन किया गया। इस रिफाइनरी को नायरा एनर्जी लिमिटेड चलाती है जिसमें रूसी की दिग्‍गज ऊर्जा कंपनी रोसनेफ्ट की 49.13 फीसदी हिस्‍सेदारी है।

वादिनार रिफाइनरी भारत की एक ही जगह पर दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी है जो पहले एस्‍सार ऑयल के पास थी। यह हर दिन 405,000 बैरल तेल को रिफाइन करने की क्षमता रखती है। अब पाकिस्‍तान को लेकर निकला दूसरा रूसी जहाज भी वादिनार पहुंचने वाला है। इसमें करीब 55 हजार मिट्रिक टन तेल लदा है। यह जहाज रूस से नहीं बल्कि ग्रीस से चला है। फिनले रिचर्डसन ने कहा कि इस दूसरे जहाज का स्‍वामित्‍व भारत की गतिक शिप मैनेजमेंट के पास है जो पिछले दिनों भारत में रूसी तेल को लाने को लेकर चर्चा में है।


भारत कर रहा पाकिस्‍तानी तेल पर कमाई !

पाकिस्‍तान के आर्थिक मामलों के जानकार और पत्रकार वकास ने दावा किया है कि भारत इस डील से 17 डॉलर प्रति बैरल की कमाई कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि रूस ने यह तेल पहले भारत को 52 डॉलर प्रति बैरल में बेचा था। इसके बाद जब यह यूएई के रास्‍ते पाकिस्‍तान पहुंचा तो उसकी कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल हो गई। उन्‍होंने दावा किया कि भारत और यूएई के बिचौलिए इस तरह से पाकिस्‍तान के खरीदे रूसी तेल से कई डॉलर प्रति बैरल की कमाई कर रहे हैं। इस पूरे विवाद पर अभी न तो रूस और नहीं पाकिस्‍तान ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच सीधे व्‍यापार बंद है और इसी वजह से तेल डील पर ज्‍यादा सवाल उठ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.