डाक सेवाओं से जुडना हर भारतीय के लिए गर्व की बात : डीआईजी सीआरपीएफ

Updated on 13-10-2022 04:10 PM

बिलासपुर

भारतीय डाक राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसके तहत बुधवार को भारतीय डाक बिलासपुर के अधीक्षक एचआर साहू के नेतृत्व में मेल्स/पार्सल दिवस के तहत ग्राहक सम्मलेन का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ भरनी के डीआईजी लक्ष्मी नारायण मिश्रा मुख्य अतिथि थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि डाक सेवाओं से जुड?ा हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस दौरान कारोबारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उपभोक्ताओं को भारतीय डाक द्वारा दी जा रही विविध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

सीआरपीएफ भरनी के डीआईजी एलएन मिश्रा ने डाक और सीआरपीएफ के साथ 35 साल के अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने भारतीय डाक के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय डाक एक धरोहर की तरह है। इससे जुड?ा हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इसका नेटवर्क अत्यंत व्यापक है। डाक ने अपना उत्तरोतर विकास किया। डाक की वजह से लोग घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं। खास तौर पर फोर्स के लोगों के लिए डाक का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने लोगों से भारतीय डाक की विविध सेवाओं जैसे पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, डाक मेल, ई-पोस्ट, मीडिया पोस्ट, मेघदूत पोस्ट कार्ड आदि के अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इससे पहले भारतीय डाक के बिलासपुर प्रक्षेत्र के अधीक्षक एचआर साहू ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने 9-15 अक्टूबर तक मनाए जा रहे डाक सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डाक विभाग की तत्परता, बिलासपुर प्रक्षेत्र में भारतीय डाक द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की जानकारी दी। अधीक्षक ने बताया कि हाल के दिनों में डाक सिर्फ रेल पर निर्भर नहीं रहकर अपने बसों व साधनों से भी डाक एक शहर से दूसरे शहर में पहुंचा रहा है। उन्होंने वित्तीय समायोजन दिवस की उपलब्धियों, सुकन्या समृद्धि योजना, मेल/पार्सल, बचत बैंक खाता, किसान बचत पत्र, वरिष्ठ नागरिक योजना, आधार कार्ड, गोल्ड बांड, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आदि के बारे में भी विस्तार से बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.