छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं झारखण्ड के कांग्रेस सांसद साहू के तार : केदार कश्यप

Updated on 09-12-2023 03:04 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में पिछले तीन दिन से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई पर भाजपा के नव निर्वाचित विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है।

केदार कश्यप ने कहा, कि 6 दिसंबर को कांग्रेस के एक और नेता का चेहरा उजागर हुआ है। झारखंड राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है। अब तक 200 करोड़ की राशि मिली ये और भी बढ़ेगी। भविष्य में जांच में पता चल सकता है कि धीरज साहू का नाम छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस का धमंडिया गठबंधन और दूसरी तरफ मोदी की गारंटी है। एक बड़ा सवाल है कि जिनके पास बेहिसाब संपत्ति मिली रही उन्हे कांग्रेस ने दो तीन बार राज्यसभा सदस्य बनाया है ।

केदार कश्यप ने कहा, कि  देश के कई राज्यों में भी कांग्रेस इसी तरह के लोगों को राज्यसभा भेजा रही है। कांग्रेस को हिसाब देना चाहिए। इंडिया गठबंधन के नेताओं के यहां बैंगलौर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल , चेन्नई , दिल्ली में सत्येंद्र जैन, झारखंड में ईडी ने छापा मारकर भ्रष्टाचार उजागर किया है। भविष्य में छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट नेताओ के यहां भी इसी तरह से भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे। निर्वाचित विधायक केदार कश्यप ने पूछा, कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से जो राज्यसभा सदस्य बनाए थे उनका भी यहीं था क्या ? शराबबंदी से कनेक्शन को लेकर केदार कश्यप ने कहा, कि कांग्रेस की सरकार ने शराब व्यवसायियों को बढ़ावा दिया है। पूरे प्रदेश को शराब में डूबा दिया है।

आदिवासी सीएम बनाए जाने वाले सवाल पर केदार कश्यप ने कहा, कि आने वाले समय में छग को सीएम मिलेगा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को जीत दिलाई है। जनता ने मोदी की गारंटी को चुना है।डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में बन रही है। आने वाले समय में सीएम कोई भी हो। बीजेपी जिस तरह से विकास को लेकर चलती है, वो जाती धर्म समुदाय विशेष में नहीं मानती। सीएम छत्तीसगढ़ का विकास करने वाला होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.