झुमरपालीवासियों को नगर पंचायत कार्यालय से नहीं मिला पीएम आवास का फार्म

Updated on 05-01-2024 03:57 PM

भटगांव। भाजपा की सरकार बनते ही नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नम्बर 12 झुमरपालीवासी व प्रगति नगर के  वासियों को सरकार से दी जाने वाली पीएम आवास का लाभ मिलने की उम्मीद जगी हैं।

जहां सरकार योजना के तहत गरीबों को उनके खुद का आशियाना देने की दिशा में काम कर रही है, ऐसे में दूसरी तरफ नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा पीएम आवास का फॉर्म देने से ही इंकार करने का मामला सामने आया हैं। दरसल बीते दिन झुमरपाली के एक परिवार की महिला पहले भरी पीएम आवास का  दी गई।

रसीद को लेकर पुनः पीएम आवास का फॉर्म लेने पहुँची  जहां नगर पंचायत के कर्मचारी दुर्गेश से महिला की बात हुई और आवास के लिए उनसे फार्म माँगा उतने में दुर्गेश महिला को फार्म देने से इनकार कर दिया ए कहते हुए की आप लोग झुमरपाली के हो और झुमरपाली व प्रगति नगर के लोग घास जमीन में रहते हो इसलिए आप लोगों को फार्म नहीं दिया जाएगा ,आप लोगों को पीएम आवास नहीं दिया जाएगा।

जिस पर महिला ने पलटकर जवाब दिया और कहा कि जब घास जमीन में रहते हैं तो किस बात की टेक्स आप लोग लेते हो फिर दुर्गेश ने जवाब दिया कि आप लोग जो रह रहे हो उसका किराया है वो । ऐसे में बड़ा सवाल है कि नगर पंचायत की उदासीन रवैये के चलते कर्मचारी के हौसले बुलंद हो गये हैं , आखिरकार आम जनताओं से ऐसा व्यवहार करने  किसके सह से मिल रहा है सोच से परे है, कहीं ऐसा तो नहीं कि सम्बन्धित अधिकारी ही ऐसा कहने को कह रहा हो।

जबकि कर्मचारी होने के नाते उसका फर्ज बनता हैं कि वो आमजनता को फार्म दें न की खुद से ही फैसला लेकर पीएम आवास नही दिया जाने का बात कहकर फार्म देने से ही इंकार कर दें। सरकार और आला अधिकारी के निर्णायक पर ही गरीबों को आवास दिया जाना हैं।

गौरतलब नगर पंचायत भटगांव में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें आवास का लाभ पात्रता के श्रेणी में नहीं होने के बावजूद  निजी लाभ अर्जित कर उन्हें आवास का लाभ दिया गया हैं, आवास  दूसरे जगह का पास हुआ है और आवास किसी दूसरे जगह निर्माण किया गया हैं।

अगर इस मामलें में जिला प्रशासन और शासन जाँच करें तो बड़े पैमाने पर बड़ा खुलाशा हो सकता हैं।ऐसे में जिला प्रशासन और सरकार के गाइडलाइंस के तहत ही आवास को दिया जाना चाहिए तांकि जो वास्तव में पात्रता के  श्रेणी में है उन गरीबों को आशियाना मिल सकें।

अब देखना होगा कि नगर पंचायत के कर्मचारी दुर्गेश पर प्रशासन क्या कुछ कार्रवाई करती हैं और गलत तरीके से दिए आवास पर क्या कुछ जाँच करवाए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.