संयुक्त सचिव ने पीएचसी और विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण

Updated on 06-01-2024 01:52 PM

जांजगीर-चांपा। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ जगदीश सोनकर, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे, सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

     संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने पोड़ीदल्हा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अकलतरा विकासखंड के अकलतरी एवं नवागढ़ विकासखंड के केरा ग्राम पंचायत शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने शिविरों में लगे स्टॉल का अवलोकन करते विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों व नोडल अधिकारी से चर्चा की। संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने पोड़ी दल्हा पीएचसी के दवा वितरण केंद्र पर पहुंचकर दवा वितरण का जायजा लेते हुए भंडार कक्ष का गहन निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने उपलब्ध दवाओं की बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दवा वितरण पंजी को भी देखा। वहां उपस्थित फार्मासिस्ट से उन्होंने गहन पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।  वे ओपीडी काउंटर पर पहुंचे जहां उन्होंने काउंटर प्रभारी से आवश्यक पूछताछ की। पैथोलॉजी सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद प्रसव वार्ड एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा इंजेक्शन, ड्रेसिंग कक्ष, औषधि कक्ष, ओ. पी. डी. महिला कक्ष, नर्सेस ड्यूटी कक्ष, ओ.पी.डी. पुरुष कक्ष, पुरुष वार्ड, नेत्र जाँच कक्ष, वैक्सीन भंडार कक्ष, टीकाकरण, परामर्श कक्ष,सोलर कक्ष सहित परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

     इसके बाद संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उपस्थित सभी आमजनों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव श्री कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना है, इसके लिए नागरिकों तक सभी जानकारियां पहुंचाए और एकजुट होकर बेहतर कार्य करें। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास हितग्राही, उज्ज्वला योजना के हितग्राही, आयुष्मान कार्ड एवं स्वस्थ बालक बालिका पुरस्कार पोषण किट से सम्मानित किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र भी उन्होंने वितरण किया। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो ने मेरी कहानी मेरी जुवानी के माध्यम से योजनाओं से मिले लाभ को बताया। उन्होंने शिविरों में लगे स्टॉल का अवलोकन करते विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं स्टाल प्रभारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को फॉर्म भरवाए जा रहे हैं एवं उसका लाभ दिलाया जा रहा है। इसी तरह आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी शिविर के दौरान ही बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगडे, श्री गुलाब सिंह चंदेल, ग्राम पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

सजगता के साथ योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : संयुक्त सचिव

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ मनस्वी कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा की सिलसिले बार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक साथ मिलकर योजनाओं का क्रियान्वयन करें और नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाए। उन्होंने महिलाओं से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन कर महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने कहा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान सभी योजनाओं के स्टॉल लगायें जाए और इससे नागरिकों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंध संचालक डॉ जगदीश सोनकर, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.