सलमान की अपकमिंग फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में दिखेंगे

Updated on 25-11-2023 03:58 PM

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'द बुल' करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी। इस फिल्म को डायरेक्टर विष्णु वर्धन डायेरक्ट करेंगे। यह दूसरा मौका है, जब सलमान और करण एक साथ काम करेंगे। इससे पहले सलमान को उनकी फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम था।

वहीं आने वाले प्रोजेक्ट्स में किक 2 और दबंग 4 का नाम भी शामिल है। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म में भी सलमान को देखा जाएगा।

फिल्म द बुल में सलमान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में दिखेंगे, जिसकी तैयारी के लिए उन्होंने वजन कम करना शुरू कर दिया है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग इसी नवंबर के लास्ट में शुरू हो सकती है। इन बातों का खुलासा सलमान ने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

नेशनल अवॉर्ड विनर है फिल्म शेरशाह के डायरेक्टर विष्णु वर्धन
फिल्म शेरशाह डायरेक्टर विष्णु वर्धन की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें इस साल नेशनल अवाॅर्ड के स्पेशल ज्यूरी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड पाने के बाद विष्णु वर्धन ने PTI के साथ बातचीत में कंफर्म किया था कि वो अलगे प्रोजेक्ट पर करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया था- मुझे गर्व है। यह एक सम्मान की बात है। अभी मैंने एक रीजनल फिल्म की शूटिंग खत्म की है और अब मुझे अपना अगला प्रोजेक्ट करना है, जोकि करण जौहर के साथ है।

10 जनवरी से शुरू होगी अगले शेड्यूल की शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सलमान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म में उनका खास लुक है, जिसके लिए उन्हें वजन कम करना होगा। इसके पर भी उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है।

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग नवंबर के लास्ट से शुरू होगी जोकि आधे दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद सलमान कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे। इसके बाद वो 10 जनवरी से 30-45 दिन के शूटिंग के लिए वापस लौटेंगे।

शाहरुख के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दिखेंगे
वहीं सलमान आने वाले दिनों में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म टाइगर VS पठान में देखे जाएंगे, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

सिर्फ एक फिल्म में करण-सलमान ने साथ काम किया है
काॅफी विद करण शो के चौथे सीजन में जब सलमान इस शो में आए थे, तब उन्होंने अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करने की वजह से करण की खिंचाई की थी। उन्होंने कहा था- मैंने तुम्हारी प्रतिभा देख फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था। सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह पहले ही इस फिल्म का ऑफर ठुकरा चुके थे लेकिन मैंने तुम्हारे लिए इस फिल्म में काम किया था। मगर तुमने इसके बाद अपनी किसी दूसरी फिल्म में मुझे कास्ट नहीं किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.