दिनदहाड़े चाकू की नोक पर 3 युवकों की किडनैपिंग:फोन पर मांगी 50 हजार रुपए की फिरौती, देने में देरी हुई तो किया हमला

Updated on 04-12-2022 06:30 PM

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कुछ युवकों ने कार को रुकवा कर उसमें बैठे तीन युवकों को चाकू की नोक पर किडनैप कर लिया। किडनैपर्स के चंगुल से दो युवक तो भाग गए, लेकिन एक नहीं भाग पाया। इसके बाद किडनैपर्स उसी कार में उसे लेकर पूरी रात घूमते रहे। उन्होंने फिरौती मांगी। जब फिरौती देने में देरी हुई तो उन्होंने युवक की जांघ में चाकू गोदकर उसे घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि फिरौती नहीं मिली तो वो उसे जान से मार देंगे। सुपेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार है।

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुराना बिजली ऑफिस कोहका निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा (24वर्ष) ने 30 नवंबर की रात किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वो अपनी कार से अपने साथी मनीष बन्सोड़ के साथ दूसरे दोस्त दिनेश को छोड़ने राजनांदगांव जा रहा था। तीनों लोग कोहका मॉल रोड होते हुए जा रहे थे। जैसे ही वो फरीद नगर मैदान के पास पहुंचे, पीछे से दो बाइक में सवार 5 युवक आए। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया। वो लोग समझ नहीं पाए। जैसे ही कार रोकी तो बाइक में बैठा एक लड़का कार की चाबी को निकाल लिया। शैलेंद्र ने इसका विरोध किया तो बाइक में बैठा दूसरा लड़का उतरा और उसकी गर्दन में चाकू रख दिया। इसके बाद चाकू लगाकर वह उसे कार में बैठने बोला। कार को बाइक सवार दूसरा युवक ड्राइव करने लगा।

तीन को किडनैप किया 2 किसी तरह भागे
तीनों को किडनैप करके कार सड़क से कुछ दूर पर फरीद नगर मैदान की तरफ ले गए। वहां कार रोककर उन लोगों ने मारपीट शुरू की। इसी दौरान मौका देखकर मनीष और दिनेश वहां से भाग गए। शैलेंद्र को उन लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने शैलेंद्र से रुपए की मांग की। जब शैलेंद्र ने रुपए देने में देरी की तो एक लड़के ने चाकू उसके दाहिने पैर की जांघ में घोंप दिया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर उसे कार में घुमाते रहे। देर रात उसे बैकुंठ धाम कैंप की तरफ ले गए। इसी दौरान पुलिस का सायरन सुनकर वह लोग वहां से भाग गए। इसके बाद शैलेंद्र के रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने श्रवण बंगाली, नरेश यादव, वेंकट, आकाश बंजारे और रतन गुप्ता के खिलाफ धारा 120बी, 294, 323, 341, 364, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सुपेला पुलिस ने आरोपी श्रवण और रतन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नरेश यादव, वेंकट और आकाश बंजारे की तलाश जारी है।

दोस्त से मांगी 50 हजार रुपए की फिरौती
मनीष और दिनेश इतने डर गए कि वो वहां से भाग गए। देर रात शैलेंद्र के फोन पर उसके दोस्त हसरत ने फोन किया। इस पर आरोपियों ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र का किडनैप हो गया है। वह लोग उसे तब छोड़ेंगे जब 50 हजार रुपए लाकर दोगे। उन्होंने धमकी भी दी कि यदि फिरौती नहीं दी तो वो लोग उसे उड़ीसा ले जाकर मार देंगे।

पुलिस का सायरन सुनकर भागे किडनैपर
शैलेंद्र ने बताया कि वह लोग उसे घायल हालत में ही मारते हुए कार से 18 नंबर रोड की तरफ ले गए। इसी दौरान उन्हें एक पुलिस वैन सायरन बजाते हुए उनकी ओर आती दिखी। वह लोग डर गए और वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद शैलेंद्र ने फोन करके अपने जीजा को बुलाया। इसके बाद उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.