विधायक के रूप में कोर्सेवाड़ा दूसरी बार निर्वाचित

Updated on 04-01-2024 02:20 PM

भिलाई। राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का भिलाई-चरोदा निगम कार्यालय में बुधवार जनवरी को भव्य स्वागत किया गया। अगवानी करने पहुंचे बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता के साथ भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर तथा निगम में नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा ने प्रवेश द्वार पर फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर विधायक कोर्सेवाड़ा का स्वागत किया। इसके उपरांत सभागार में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का स्वागत-सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें पक्ष एवं विपक्ष के सभी पार्षदों द्वारा माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री कोर्सेवाड़ा का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के सहज और सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए दलगत राजनीति से उपर उनके सहयोगात्मक व्यवहार के विषय में सभी उपस्थित जनों को अवगत कराया। महापौर निर्मल कोसरे ने अपने उद्बोधन में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के समक्ष निगम भिलाई-चरोदा द्वारा विकास कार्यों के भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी रखते हुए उन्हे शीघ्रता पूर्वक पूर्ण कराने का आग्रह किया। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने जो स्नेह और सम्मान मुझे इस स्वागत कार्यक्रम में दिया उसके लिए मैं हृदय से आप सभी को धन्यवाद देता हूं साथ ही भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र के विकास संबंधी जो भी प्रस्ताव मेरे समक्ष आएंगे उनकी पूर्णता हेतु सदैव प्रयास करने का आप सबको विश्वास दिलाता हूं। कार्यक्रम के दौरान श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि मुझे यह ज्ञात है कि आज हम जिस कार्यालय में उपस्थित हैं वह वस्तुत: मंगल भवन है। भिलाई-चरोदा निगम कार्यालय के लिए नये भवन के प्रस्ताव तैयार करने उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश भी प्रदान किये गये।

कार्यक्रम को निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया तथा आज के कार्यक्रम में सभी वार्ड पार्षद एवं बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.