कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई।
पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुआ था। अभियान के दौरान पानीडोबीर कैंप के पास दल को बारूदी सुरंग की जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरंग को निष्क्रिय करने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हो गया।
विस्फोट में बीएसएफ जवान बी. ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं। घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…