CG में 46 हजार पोस्ट की लास्ट डेट आगे बढ़ी:हर जिले में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

Updated on 07-12-2022 07:05 PM

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र और कौशल विकास प्राधिकरण मिलकर भर्ती कैम्प का आयोजन करेगा। इसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे 46 हजार 616 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बंपर भर्ती के लिए हर जिले में जल्द ही प्लेसमेंट कैम्प लगाए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 10 दिसंबर तक युवा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 6 दिसंबर लास्ट डेट थी। छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराना।

प्रदेश के बाहर भी कंपनियां देंगी नौकरी
इस पूरी प्रक्रिया में प्रदेश के बाहरी राज्यों जैसे, महाराष्ट्र, गुजरात में भी युवाओं को रोजगार के अवर मिलेंगे। बाहरी राज्यों ने भी प्रदेश के कौशल विकास प्राधिकरण को इसके लिए संपर्क किया है। प्रदेश के बाहर जाकर काम करना है या नहीं ये आवेदक को चुनना होगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में 200 से अधिक कंपनियां शामिल हैं।

सैलेरी और योग्यता
रोजगार कार्यालय सूत्रों के मुताबिक इस मेगा प्लेसमेंट में योग्यता अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर काम दिया जाएगा। जहां ट्रेनिंग की जरुरत होगी ट्रेनिंग भी मिलेगी। इसके जरिए रोजगार पाने वालों को 7 हजार से लेकर 20 हजार तक की सैलरी वाली नौकरियां मिलेंगी। कई कंपनियां अलग-अलग भत्ते और रहने, खाने की सुविधाएं भी देंगी।

विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ शशिकला अतुलकर ने बताया कि आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग उत्तीर्ण दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं स्नातक, स्नाकोत्तर ,आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग उर्त्तीण आवेदक शामिल हो सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.