जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है योजनाओं के एलईडी वैन

Updated on 03-01-2024 04:51 PM

कोरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन मंगलवार  को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक में पहुंच रही है।

केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। संकल्प यात्रा स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा शपथ लिया गया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने तन्मयता से सुना।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा जनसाधारण को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल भी लगाया गया। जिसमें कृषि के साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन,उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य किया गया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड प्रदाय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाया गया। वहीं इन योजनाओं से चयनित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही दवाई भी वितरित की गई।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी मेरी कहानी-मेरी जुबानी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा की। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.