विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ पर प्रधानमंत्री का किसानों से संवाद का सीधा प्रसारण

Updated on 11-12-2023 02:58 PM

कोण्डागांव। शनिवार को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्विकसित भारत संकल्प यात्राश् के लाभार्थियों से संवाद किया।

इस अवसर पर बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देशानुसार इसका सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 324 किसानों ने भी भाग लिया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया की श्विकसित भारत संकल्प यात्राश् केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने का माध्यम बन रही है। श्विकसित भारत निर्माणश् और श्अंत्योदयश् केंद्र सरकार की योजनाओं का मुख्य ध्येय है ।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ओमप्रकाश ने कार्यक्रम में प्राकतिक खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। जनप्रतिनिधि दीपेश अरोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किसानों के उन्नयन से भारत विश्व गुरु बनेगा।

मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है । केंद्र सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उसके अनुसार हितग्राहियों के पास जाकर उन्हें योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। आज युवा शहर जाना छोड़कर गांव की ओर लौट रहे हैं और यहां पर खेती करके लाखों में फायदा कमा रहे हैं ।

केंद्र के विशेषज्ञ डॉ सुरेश मरकाम ने मृदा की उपजाऊ क्षमता बनाये रखने के लिए फसल चक्र एवं प्राकतिक खेती की आदानों के उपयोग पर जोर दिया, डॉ बिंदिया पैंकरा ने मृदा स्वास्थ्य परिक्षण एवं पत्रक की उपयोगिता के बारे में किसानों को बताया। डॉ प्रिया सिन्हा ने कृषि में ड्रोन के विभिन्न उपयोग पर तथा डॉ हितेश मिश्रा ने समन्वित कृषि प्रणाली पर चर्चा किया ।

इस कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों जैविक खेती से जुड़े मंगलू राम कोर्राम, मशरूम उत्पादक दयाराम मरकाम, मत्स्य पालक तरुण साना, गुलाब उत्पादक रामसाय मरकाम, हर्बल गुलाल उत्पादक सुमित्रा, भारत बघेल  आदि  के द्वारा श्मेरी कहानी मेरी जुबानीश् अंतर्गत अपनी सफलता की कहानियों को जिले के किसानों को सुनाकर प्रेरित किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जनप्रतिनिधि तरुण साना, प्रवीर सिंग बदेशा, सुख लाल मरकाम, झारी राम सलाम, सोमा दास, श्याम नेताम एवं जिले के अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.