सूरजपुर के परशुराम धाम में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ सीधा प्रसारण

Updated on 22-01-2024 05:47 PM

सूरजपुर। सूरजपुर के परशुराम धाम में सोमवार को ’’रामलला प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव’’ के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, मानस गान व आरती जैसे विविध आयोजन शहर वासियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। ’’जग-जग जोत जली है.. राम आरती होने लगी है’’ गीत से मानस मंडली ने बहुत ही सुंदर समां बांधा। शहर वासियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से ’’रामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा’’ देखा। परिसर में बस राममय माहौल था। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात कलेक्टर रोहित व्यास ने राम भगवान के तैलय चित्र पर पूजा अर्चना कर परशुराम भगवान से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों ने क्रमवार भगवान के चरणों में पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अलावा भी जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से हनुमान मंदिर पर्री जिला सूरजपुर, मां बागेश्वरी धाम कुदरगढ देवी मंदिर ओढ़गी, दुर्गा बाड़ी मन्दिर प्रेमनगर, राम जानकी मंदिर भैयाथान, शिव मंदिर रामानुजनगर इत्यादि सम्मिलित थे। इसके अलावा भी प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मंदिरों में दीप प्रज्जवलन और दीपदान जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.