लोकसभा चुनाव: जुड़वाएं अपना नाम मतदाता सूची में

Updated on 12-12-2023 03:09 PM

रायपुर। अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसकी शुरूआत 20 दिसंबर से हो रही है। इस दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के साथ ही नए नाम भी जोड़े जा सकते हैं। मतदाता सूची में खराब फोटो की जगह उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा। छह जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।

इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं, मुख्य निर्वाचन आयोग से आए इस शेड्यूल को कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जारी किया जा चुका है। इसके अलावा आठ फरवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

फिर से आचार संहिता दो माह बाद

अभी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता दो माह बाद कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। वहीं, अब लोकसभा चुनाव के लिए भी आचार संहिता लगने की तिथि सामने मंडराने लगी है। ऐसे में दो महीने बाद फिर से आचार संहिता लगने से सभी अधिकारी वापस से पुनरीक्षण सहित अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाएंगे और लोगों को फिर से विभिन्न कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

13 और 14 जनवरी को विशेष शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। चूंकि विधानसभा के दौरान लंबे समय तक यह कार्य किया गया, इसलिए लोकसभा चुनाव के दौरान इसके लिए शिविर का समय कम दिया जा रहा है। यह शिविर सभी अनुभागों में 13 और 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

दावा-आपत्ति 6 से 22 जनवरी तक

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद इसके लिए दावा-आपत्ति मंगवाई जाएगी। इसके लिए छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2024 तक का समय तय किया गया है। उक्त अवधि में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर आवेदन दिया जा सकता है।

लोक सभा चुनाव का शेड्यूल आ गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नए नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन सहित मतदाता संबंधी सभी कार्य करवाए जा सकेंगे। इसके अंतिम प्रकाशन की आठ फरवरी को होगा।

- गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप निर्वाचन अधिकारी, रायपुर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.