महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई में किया नजरबंद, इधर दीपक नेपाली भिलाई से गिरफ्तार

Updated on 27-12-2023 01:59 PM

रायपुर।  महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग क्राइम ब्रांच ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि थाने और दुर्ग की क्राइम ब्रांच की संयुक्‍त टीम ने मंगलवार देर रात वैशाली नगर क्षेत्र से दीपक नेपाली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दीपक नेपाली से पूछताछ जारी है। आरोपित पर अपहरण, लूट सहित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज है। दीपक नेपाली लंबे समय से महादेव एप से भी जुड़ा था और महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि चंद्राकर के संपर्क में भी था।

महादेव आनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में नजरबंद कर दिया गया है। महादेव ऐप चलाने वाले दो मुख्य लोगों में रवि उप्पल पहले ही दुबई में नजरबंद है और अब सौरभ चंद्राकर को भी पकड़ा गया है। दिसंबर के पहले हफ़्ते रवि उप्पल को हिरासत में लिया गया था और तब से हिरासत में ही है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया था। इसी का संज्ञान लेते हुए यूएइ सरकार ने दोनों को धरदबोचा है। आरोपित सौरभ को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि उसके भाग जाने का खतरा है। स्थानीय अधिकारी फिलहाल उस पर नजर रखे हुए हैं और दोनों आरोपियों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब हो कि 6,000 करोड़ के इस स्कैंडल को इसी साल के अक्टूबर में इडी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में विशेष मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम अदालत के सामने रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। दोनों कथित तौर पर महादेव सट्टेबाजी प्लेटफार्म के जरिए मनी लान्ड्रिंग और हवाला लेनदेन करते रहे हैं।

महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर पुलिस ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.