महाराष्ट्र साइबर सेल ने तमन्ना भाटिया को भेजा समन:बेटिंग ऐप पर हुई IPL स्ट्रीमिंग से जुड़ा है मामला, संजय दत्त को भी किया गया तलब

Updated on 25-04-2024 12:46 PM

महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को समन भेजा है। मामला 2023 में महादेव ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संबंधित फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल मैच देखने का प्रमोशन करने से जुड़ा हुआ है।

एक्ट्रेस को 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

साइबर सेल के मुताबिक इस मामले में तमन्ना का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। एक्ट्रेस से पूछा जाएगा कि उन्हें फेयरप्ले के लिए किसने संपर्क किया था और इसके लिए उन्हें कितने पैसे मिले।

23 अप्रैल को संजय दत्त को भेजा गया था समन
ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी है। तमन्ना भाटिया से पहले 23 अप्रैल को एक्टर संजय दत्त को भी इस मामले में समन भेजा गया था।

संजय को जब इस मामले में तलब किया गया तो एक्टर ने कहा कि वो इस वक्त मुंबई में नहीं है और दी गई तारीख पर पेश नहीं हो सकते हैं। उन्होंने अपना बयान दर्ज करने के लिए तारीख और समय मांगा है।

इससे पहले दर्ज हुआ था बदशाह का बयान
इससे पहले इसी मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने सिंगर बादशाह, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजरों के बयान दर्ज किए थे। ये तीनों सेलेब्स फेयरप्ले ऐप का प्रमोशन करते आए हैं।

महादेव ऐप अवैध लेनदेन और सट्टेबाजी को लेकर विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में है।

फरवरी 2023 में हुआ था खुलासा
फरवरी 2023 में UAE के शहर रास अल खैमाह में हुई एक आलीशान शादी में बॉलीवुड से टाइगर श्रॉफ और नेहा कक्कड़ समेत कई सेलेब्स परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस लैविश शादी में करीब 200 करोड़ रुपए खर्च हुए और पूरा पेमेंट हवाला या कैश में किया गया। ये शादी थी छ्त्तीसगढ़ के भिलाई में रहने वाले 28 साल के सौरभ चंद्राकर की।

इस शादी के बाद सौरभ और उनका महादेव बेटिंग ऐप जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया। इसी मामले में बाद में ED ने रणबीर कपूर और कपिल शर्मा जैसे सेलिब्रिटीज को भी समन भेजा। अब तक इस केस में दर्जनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.