महासमुंद पुलिस ने पेश किया सालभर का रिकॉर्ड

Updated on 01-01-2024 03:22 PM

महासमुंद। महासमुंद जिले में हुए गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर वार्षिक आंकड़ा पेश किया है। जिले में पिछले दो सालों की तुलना में इस साल अपराधों में कमी के साथ गिरफ्तारी और सामानों की बरामदगी पुलिस ने ज्यादा की है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2023 में पुलिस ने सर्वाधिक 68 टन गांजा जब्त कर गांजा तस्करी में पकड़े गए 191 आरोपियों को जेल भेजा है। इसके अलावा सिरप, प्रतिबंधित इंजेक्शन, टेबलेट और अफीम भी पकड़ा है। जब्त गांजा और नशीली दवाओं की कीमत 17 करोड़ रुपये की है। साथ ही साढ़े 3 करोड़ के वाहनों को सीज किए गए हैं।

वहीं साल के अंत में 29 दिसंबर तक जिले में अवैध शराब का परिवहन और भंडारण के 1365 केस दर्ज किए गए। अंग्रेजी और देसी के साढ़े 56 लाख रुपये का 13 हजार लीटर शराब जब्त कर 1412 लोगों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव के दौरान जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 48 लाख 45 हजार 115 रुपये नगदी सहित सोना, चांदी कुल 7 करोड़ 37 लाख 51 हजार 524 जब्ती की कार्रवाई की है। इस साल 2023 में महासमुंद जिले में के विभिन्न थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पिछले दो साल की तुलना में अधिक मौतें हुई है। एक जनवरी 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक जिले में 482 सड़क हादसा हुआ है। इन हादसों में 293 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, और 407 लोग जख्मी हुए। जबकि 2021 में 471 सड़क दुघर्टना हुई, इनमें 261 लोगों ने दम तोड़ दिया और 381 लोग घायल हुए। वहीं साल 2022 में 457 सड़क दुघर्टना में 274 लोगों को जान गंवानी पड़ी, तो वहीं 350 लोग चोटिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.