पत्रकार संघ व जिला प्रशासन के मध्य खेला गया मैच

Updated on 27-01-2024 05:54 PM

मनेन्द्रगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में जिला प्रशासन एवं एमसीबी प्रेस क्लब के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा ग्राउंड में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के द्वारा एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की गेंद पर करारा शॉट लगाकर मैच का शुभारंभ कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन टीम के कप्तान कलेक्टर एवं एमसीबी प्रेस क्लब अध्यक्ष रंजीत सिंह की उपस्थिति में टॉस की प्रक्रिया कराई जिसमें एमसीबी प्रेस क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में प्रेस क्लब की शुरूआत काफी निराशाजनक रही, लेकिन सुनील शर्मा और सुरजीत सिंह की जोड़ी ने टीम को मुश्किलों से निकालकर 84 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने शानदार शुरूआत की और 85 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैच के अंपायर गोविंद कुंभकार व केमेंद्र साहू रहे वहीं स्कोरिंग सुमित कुमार जायसवाल ने की जबकि मैच का आंखों देखा हाल संजय श्रीवास्तव ने सुनाया। मैच की अतिथि मनेंद्रगढ़ नपाध्यक्ष प्रभा पटेल एवं नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष सरोज यादव के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला प्रशासन के आदर्श सिंह को दिया गया। वहीं बेस्ट बैट्समेन सुनील शर्मा, बेस्ट बॉलर सुलेमान खान, बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार रमणीक गुप्ता को भेंटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंडर 16 बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में एमसीबी जिले का नाम रोशन करने वाले उभरते खिलाड़ी श्रेयश सिन्हा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के पीआरओ लोकेश नेताम एवं पुरातत्व विशेषज्ञ विनोद पांडेय का भी मंच से सम्मानित किया गया। पत्रकारों की टीम में सरवर अली कप्तान, सतीश गुप्ता, धीरेंद्र विश्वकर्मा उप कप्तान, अभिजीत मुखर्जी, सुनील शर्मा, राजेश सिन्हा, सुरजीत सिंह रैना, श्रीकांत शुक्ला, दुलाल डे, अविनाश विश्वकर्मा, दिनेश द्विवेदी एवं सुजीत शाह, टीम कोच रमन सिंह व टीम मैनेजर रामप्रसाद गुप्ता वहीं जिला प्रशासन की टीम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट कप्तान, नितेश उपाध्याय, संजय ठाकुर, उमेश पांडेय, सतीश द्विवेदी, गोपाल सिंह, सुलेमान खान, संजय श्रीवास्तव, प्रभात गिरि, आदर्श, रामू सिंह, संतोष सिंह एवं रमणीक गुप्ता शामिल रहे। मैच के समापन उपरांत एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सद्भावना क्रिकेट मैच को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं एमसीबी प्रेस क्लब के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सदभावना मैच दौरान राजीव वर्मा,रमन सिंह,मृत्युंजय चतुर्वेदी,रामप्रसाद गुप्ता,प्रवीण निशि,रफीक मेमन,श्रीकांत शुक्ला,सतीश गुप्ता,रंजीत सिंह,सरवर अली,गुरदीप अरोरा,अरुण श्रीवास्तव,दिनेश द्विवेदी,अभिजीत मुखर्जी,महेश साहू,धीरेन्द्र विश्वकर्मा,राजेश सिन्हा,सुरेश मिनोचा,आलोक बरवा,मनोज श्रीवास्तव,सुजीत शाह,विनीत जायसवाल,सुनील शर्मा,नसरीन असरफी,अशोक श्रीवास्तव,राहुल द्विवेदी,शराफ़त अली,शुद्दूलाल वर्मा,दुलाल डे,सुरजीत सिंह रैना,अविनाश चंद्र,मो शकील अंसारी,महेंद्र शुक्ला,राकेश बंसल,लक्की शाह,संतोष जायसवाल,नरेन्द्र अरोरा,खोगेंद्र यादव,सरफराज अहमद,वरुण,चक्रवती,लक्ष्मीकांत जायसवाल सहित जिला प्रशासन व एमसीबी प्रेस क्लब टीम उपस्थित रहें



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.