विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में ली बैठक

Updated on 20-12-2024 12:59 PM

राजनांदगांव।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में बैठक ली।

सीईओ जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने महात्मा गांधी-नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जेम पोर्टल, जल संरक्षण, फसल चक्र परिवर्तन सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की विस्तृत समीक्षा करते हुए ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य की धीमी प्रगति से नाराजगी जाहिर करते हुए कम प्रगति वाले कार्य के विकासखंडों को नॉटिस जारी करने तथा एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य के अनुसार कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने समय-सीमा में विकास कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत ने जल संरक्षण व फसल चक्र परिवर्तन हेतु संगोष्ठि आयोजित करने एवं सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण करने कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों का लगातार मॉनिटरिंग कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों में तत्काल प्रगति लाने निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत के संबंधित सभी योजनाओं के प्रभारी अधिकारी एवं जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, योजनाओं के विकासखण्ड स्तर के अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कांफें्रसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.