मां काली के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट पर यूक्रेन की मंत्री ने मांगी माफी, भारतीय संस्‍कृति पर दिया बड़ा बयान

Updated on 02-05-2023 08:18 PM
कीव: कुछ दिनों पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से मां काली को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट की गई थी। इस ट्वीट की वजह से भारत में यूजर्स ने खासी नाराजगी जताई थी। अब देश की उप विदेश मंत्री एमाइन दझेपर ने इस पूरे मसले पर माफी मांग ली है। दो दिनों के बाद यह माफी तब आई है जब भारत में यूक्रेन के प्रति नाराजगी जताई जा रही थी। भारतीय यूजर्स कह रहे थे कि इस ट्वीट के बाद तो लगता है कि भारत सरकार रूस के साथ जंग में यूक्रेन का समर्थन न करके सही कर रही है।
ट्वीट पर जताया पछतावा
एमाइन ने एक ट्वीट की और लिखा, 'हमें पछतावा है कि रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी मां काली को इस असम्‍मानित तरीके से प्रदर्शित किया। यूक्रेन और इसकी जनता भारत की खास संस्‍कृति का सम्‍मान करती है और इसके समर्थन की सराहना करती है। इस तस्‍वीर को पहले ही हटा दिया गया है। यूक्रेन आपसी सम्मान और दोस्ती की भावना से सहयोग को और बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।' यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने इस ट्वीट को कुछ ही घंटों के अंदर डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक इसका स्‍क्रीन शॉट वायरल हो चुका था। एमाइन ने अपनी माफी में कहा है कि कीव और इसके लोग भारतीय संस्‍कृति का सम्‍मान करते हैं।
क्‍या था विवादित ट्वीट में
मार्च में एमाइन ने भारत का दौरा किया था। अपने पहले भारतीय दौरे पर उन्‍होंने सरकार से रूस के खिलाफ समर्थन की अपील की थी। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @DefenceU की तरफ से 30 अप्रैल को एक फोटो ट्वीट की गई थी। इस तस्‍वीर को 'वर्क ऑफ आर्ट' कैप्‍शन के साथ ट्वीट किया गया था। जो तस्‍वीर शेयर की गई उसमें मां काली को हॉलीवुड की एक्‍ट्रेस मर्लिन मुनरो की तरह प्रदर्शित किया गया। मर्लिन मुनरो की तरह उनका चेहरा ब्‍लास्‍ट से उठे काले धुंए में नजर आ रहा था। उनकी जीभ बाहर थी और गले में खोपड़‍ियों की माला लटकी हुई थी।
भारतीय बोले-एक घिनौनी हरकत
फोटो के सामने आते ही भारतीय हिंदू यूजर्स भड़क गए थे। उन्‍होंने कहा कि यही वजह है जो भारत से यूक्रेन को किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। कई यूजर्स का कहना था कि इस तरह से मां काली का मजाक उड़ाए जाने पर वो काफी दुखी हूं। उनकी मानें तो यह हरकत संवेदनहीनता और अज्ञानता का घोर प्रदर्शन है। इन यूजर्स ने इस तरह के कार्टून को हिंदूओं की आस्था का अपमान करने की कोशिश करार दिया था। उनकी मानें तो रक्षा मंत्रालय की हरकत काफी घिनौनी है। भारतीय यूजर्स ने ट्विटर सीईओ एलन मस्क और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.