विधायक की दो टूक- निगम अधिकारी कर्मचारी ताल मेल बिठाकर करें काम

Updated on 26-12-2023 02:39 PM

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण व रिसाली की जनता मेरे लिए भगवान की तरह है। मैं एक सेवक हँू और सेवक अपने भगवान को नाराज नहीं कर सकता।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललीत चंद्राकर ने उक्त बाते सुशासन दिवस पर कही। वे विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार नगर पालिक निगम रिसाली पहुंचे थे। श्री चंद्राकर का स्वागत निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने किया।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आयोजित काव्यंजली एवं संगोष्ठी में दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती अवसर पर ही किसानों को उनका अधिकार बोनस सीधे खाता में ट्रांसफर किया है। हमारी सरकार संकल्प पत्र के बिंदुओं के आधार पर काम करेगी। केबीनेट में किसानों से 21 क्विंटल धान की खरीदी करने का निर्णय ले चुकी है। साथ ही महतारी वंदन योजना की तहत जल्द ही महिलाओं के खाते मं एक हजार रूपए डाला जाएगा। विधायक ने दिवंगत प्रधानमंत्री को याद करते हुए पृथक राज्य छत्तीसगढ़ को सौगात बताया। उन्होंने अटल जी की विचार धाराओं को आत्मसात करने की बात कही।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिहा, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, ने संगोष्ठी में विचार रखे।  इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद माया यादव, मनीष यादव, विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, विलास बोरकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

सप्ताह भर तक चलेगा अभियान

सुशासन दिवस पर नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलेगा। 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान की शुरूआत मैत्री नगर मार्केट से की गई। महापौर व नेता प्रतिपक्ष की अगुवानी में बाजार क्षेत्र की साफ सफाई की गई। इसके पहले महापौर शशि सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, महामंत्री राजू जंघेल, एमआईसी चन्द्रभान ठाकुर पार्षद माया यादव विलास बोरकर ने अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। 

हुए सम्मानित

निगम सभागार में आयोजित संगोष्ठी में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कविता व जीवनी पर प्रकाश डाला। अटल जी कि कविताओं को बेहतर पाठ करने वालों को दुर्ग ग्रामीण विधायक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

लिया संकल्प

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक लाने और सुशासन स्थापित करने का भी संकल्प लिया।

विधायक की दो टूक 

संगोष्ठी कार्यक्रम में विधायक ललीत चंद्राकर ने सहज होने का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र की विकास के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार कर विकास को गतिशिलता देवें। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठ सामंजस्य स्थापित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.