खुर्सीपार के वार्डों में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, जनता का जताया आभार

Updated on 04-01-2024 02:22 PM

भिलाई। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 3 जनवरी को विधायक श्री यादव वार्ड 38, वार्ड 49, वार्ड 47, वार्ड 48, वार्ड 42 गौतम नगर, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण वार्ड, वार्ड 43 बापू नगर गार्डन में पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करने के बाद सेक्टर एरिया के वार्डों में भी गए। सेक्टर 2, वार्ड 52 सेक्टर 4, वार्ड 58 सेक्टर 4, सेक्टर 8, सेक्टर 6 के तीनों वार्ड वार्ड 61,62, 63 और हुडकों व सेक्टर 7 भी गए। जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर तिलक लगाया। जीत के बाद अपने क्षेत्र के विधायक को देखकर लोगों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल था। लोग विधायक के साथ फोटो खिंचाते रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे पर जो विश्वास जताया है। जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। आप सभी के विश्वास ने ही मैं आज यहां आप सब के सामने खड़ा हूं। दोबारा आप सभी मुझे जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य प्रदान किया है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। हमेशा से मैं आप सभी के बीच और आप लोगों का सेवक रहा हू और आगे भी सेवक रहूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.