नगर निगम कमिश्नर ने कहा- पेयजल संकट क्षेत्रों का पहले ही करें चिन्हांकन

Updated on 27-01-2024 05:53 PM

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज अमृत मिशन से संबंद्ध अधिकारियों एवं जोन कमिश्नर की बैठक लेकर ग्रीष्म ऋतु के से पूर्व संपूर्ण शहरी क्षेत्र में पेयजल सुविधा का सूक्ष्मता से समीक्षा कर चाक-चौबंद व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने इस बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जानी है एवं इस संबंध में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में व्यापक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएं, जिससे कि आम नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकंे। उन्होंने शासन स्तर पर लाभांडी एवं फुंडहर पानी टंकी से जलापूर्ति वितरण व राइजिंग कार्य हेतु शासन स्तर पर लंबित प्रस्ताव की स्वीकृति हेतु त्वरित पत्राचार हेतु निर्देशित किया है। लाभांडी में बन रहे 25 लाख लीटर व फुंडहर में 20 लाख लीटर जल क्षमता के पानी टंकियों का काम भी तय समय सीमा में पूरा करने हेतु बैठक में उन्होंने  निर्देशित किया है। बैठक में अपर आयुक्त विनोद पांडेय, सभी जोन कमिश्नर, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा सभी कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।  

नगर निगम मुख्यालय, गांधी सदन के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कमिश्नर मिश्रा ने पेयजल आपूर्ति योजना के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चंदनीडीह में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य के साथ ही पाइप लाइन बिछाने नगर निगम  द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संपर्क कर पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है तथा उक्त कार्य 3 माह के भीतर पूरे करें। इसी तरह समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, संजय नगर, न्यू शांति नगर में पेयजल आपूर्ति हेतु निर्माणाधीन कार्यों को फरवरी माह के अंत तक पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें, जहां ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की आपूर्ति में हमेशा समस्या उत्पन्न होती है और टैंकरों की व्यवस्था कर पानी उपलब्ध कराना होता है। उन्होंने कहा है कि ऐसे क्षेत्रों को सबसे पहले चिन्हित कर पेयजल आपूर्ति में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करें और सभी क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति हो यह भी सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.