‘शिक्षा, सुरक्षा और प्यार ये है बेटियों के अधिकार” थीम पर मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Updated on 25-01-2024 04:24 PM

दंतेवाड़ा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी को बड़े हर्ष और उल्लास  के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित के साथ बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर जन जागरूकता लाना है।

कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध, स्लोगन, भाषण के साथ विभिन्न खेल-कूद जैसे मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती आभा गुरुद्वान द्वारा, जिले के प्रत्येक बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का एक अभिन्न अंग बताते हुए इस अभियान का एंबेसडर बनाया गया। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित दो बड़ी प्रोग्राम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं ‘‘बापी न उवाट‘‘ के बारे में सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता ने अपने संबोधन में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए आगे कहा कि सरकार बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, उन सभी योजनाओं की जानकारी हर बालिकाओं को होनी चाहिए। मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ओजस्वी मंडावी ने कहा कि, नन्हीं बालिकाएं भविष्य में विकसित होकर चिकित्सक, शिक्षिका, सैनिक वैज्ञानिक और कुशल गृहिणी बनकर परिवार एवं समाज के दायित्वों का निर्वहन करती है।

इसके अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर खेलकूद व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर रही मेधावी बेटियों को  प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं ने अपने हाथो में रंग लगाकर अपने सपनो को साकार करने की शपथ ली। मंच संचालन श्रीमती मनीषा ठाकुर एवं श्रीमती बिंदु स्वर्णकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप , जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद पंचायत गीदम की  अध्यक्ष अंती बेक, जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण सिंग नागेश, यूनिसेफ जिला समन्वयक विनोद साहू, श्रीमती पार्वती परिहार, श्रीमती अर्चना झा, सभी परियोजना अधिकारी, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.