राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 15 को, आवेदन की अंतिम तिथि आज

Updated on 13-10-2022 04:12 PM

रायपुर

भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष  राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । प्रदेश में इसके क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा जिलेवार प्रतियोगिता किया जाता है । रायपुर जिले में यह 15 अक्टूबर को जे.आर. दानी कन्या विद्यालय कालीबाड़ी में आयोजित किया जा रहा है जिसमे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रात: 10.30 से 11.30 बजे एवं उद्धघाटन समारोह दीप प्रज्वलन 11.30 से होगा। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विशेष अतिथि नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे एवं पार्षद श्रीमती सीमा कंदोई उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा ।

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 4 वर्ग में आयोजित किया जाएगा जिसमे हरा समूह 5 से 9 वर्ष विषय – एक संगीत वाद्य यंत्र/ वाद्य यंत्र, एक पत्ती युक्त पेड़ , समुद्र तट , सपनो का घर। सफेद समूह – 10 से 16 वर्ष में  विषय – आपके द्वारा प्रतिदिन उपयोग की जाने वाली वस्तुएं (बिस्तर से उठने के बाद), अपनी यादे बनाये, अंतरास्ट्रीय योग दिवस (21 जून), इमारते और वास्तुकला (भारतीय) विशेष समूह ( दिव्यांग बच्चों के लिए)। पिला समूह 5 से 10 वर्ष उप समूह- सेरेब्रल पाल्सी / बहुविकलांगता,  मानसिक रूप से दिव्यांग)  विषय – आज तुमने क्या पहना, मेरी माँ, रात के आसमान को (उपसमूह – दृष्टि बाधित) – सूर्यास्त आसमान, एक अंधेरी गली को रोशन करता एक स्ट्रीट लैम्प , स्वयं की कहानी बनाए, गुब्बारों बना एक व्यक्ति (उपसमूह- मूक एवं बधिर) एक कद्दू , कोई छतरी के निचे खड़ा है जबकि बारिश हो रही है , पानी के निचे मछली, माउन्टेन लैंडस्केप लाल समूह 11 से 18 वर्ष (उपसमूह – सेरेब्रल पाल्सी/ बहु विकलांगता, / मानसिक रुप से दिव्यांग ) विषय – स्वयं की कल्पना से चित्रकारी करें , एक फूलदान में फूलों का गुलदस्ता, एक कर्लिंग वेव, एक तितली (उपसमूह – दृष्टिबाधित) विषय – स्वयं की कल्पना से चित्रकारी करें , रोएंदार बादल , फलो का कटोरा, आपके पसन्दीदा चीजों का संग्रह (उपसमूह – मूक एवं बधिर) विषय – अपनी कल्पना को आकर्षित करे , 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह, समुद्री कौशल का संग्रह , आपके बचपन का चित्र ।

सभी समूह के विषय अलग अलग है  ड्राइंग शीट 40 सीएम &  50 सीएम (16&20) का होगा जो परिषद द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ड्राइंग हेतु पेस्टल, क्रायाँन, वाटर कलर या आॅयल कलर का उपयोग किया जा सकता है। सभी समूह हेतु प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये एवं 500 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा नगद राशि के अतिरिक्त मैडल एवं प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा । ऐसे विजेता जिनकी परिवार की मासिक आय 5000 रुपये से कम होगी उन्हें 18 वर्ष या 12वीं की पढ़ाई तक स्कालरशिप भी दिया जाएगा। अंतिम निर्णय भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा अप्रैल 2023 तक लिया जायेगा। साथ ही राज्य स्तर पर भी सभी समूह के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को प्रोत्साहन पुरस्कार बाल महोत्सव (26 नवम्बर 2022) के अवसर पर दिया जाएगा। पूर्व में स्कूलों से प्रति समूह 10-10 बच्चों की सूची 7 अक्टूबर 2022 तक मंगाई गई थी किन्तु दशहरा अवकाश के कारण उक्त तिथि में वृद्धि करते हुए 13 अक्टूबर 2022 शाम 5 बजे तक किया गया है । भाग लेने हेतु बच्चों की जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कार्यालय सप्रे शाला परिसर कालीबाड़ी के पास भेज सकते हैं ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.