दो दशक से सक्रिय नक्सली मड़कामी ने किया सरेंडर, 22 बड़ी वारदातों में रहा है शामिल

Updated on 06-11-2022 05:43 PM
 छत्तीसगढ़ में बस्तर (Bastar) जिले के दरभा डिवीजन में पिछले 20 सालों से सक्रिय रहे नक्सली संगठन के जनताना सरकार प्रमुख पांडु मड़कामी ने पुलिस (Bastar Police) के सामने हथियार डाल दिया है और सरेंडर कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है. सरेंडर करने वाला नक्सली पांडु मड़कामी 20 सालों से सक्रिय रहकर 22 से ज्यादा बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रहा है. पांडु उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को सरहद पार कराने के अलावा उनके लिए राशन पानी की व्यवस्था करने और आसपास के ग्रामीण युवाओं को नक्सली संगठन में शामिल करने के लिए दबाव बनाने का काम करता था.

पिछले कुछ महीनों से इस दरभा डिवीजन में पुलिस के बढ़ते दबाव से आखिरकार पांडू मड़कामी ने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने बताया कि पांडु पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था और लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी लेकिन खुद पांडु ने CRPF 80वीं  बटालियन और जिला पुलिस बल के जवानों से संपर्क कर सरेंडर किया.

चल रहा था एंटी नक्सल ऑपरेशन-एसपी
बस्तर के एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि, दरभा इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था और देश की सबसे बड़ी नक्सल वारदातों में से एक झीरम घाटी हमला भी इसी दरभा डिवीजन में हुई थी. घटना के बाद से लगातार इस इलाके में पुलिस कैंप खोलकर  जवानों द्वारा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था और इसी दबाव में आकर लगातार इस इलाके में नक्सलियों ने सरेंडर किया.

22 से ज्यादा वारदातों में शामिल-एसपी
एसपी ने बताया कि, जन मिलिशिया कमांडर रहे और जनताना सरकार प्रमुख रहे पांडू की भी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी जिसके बाद आखिरकार खुद पांडू मड़कामी ने पुलिस से संपर्क कर सरेंडर किया. पूछताछ पर पांडू ने बताया कि वह 22 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल रह चुका है. साथ ही गांव के युवाओं को नक्सली संगठन में भर्ती कराता था. इसके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीमा पर मौजूद तुलसी डोंगरी में नक्सलियों को सरहद पार कराने और उनके लिए रसद पानी की व्यवस्था करता था.

पांडु के सरेंडर करने से न सिर्फ इस इलाके में नक्सली संगठन कमजोर हुआ है, बल्कि पांडु के सरेंडर से अब दहशत भी कम हो गयी है. वहीं पांडू से लगातार पूछताछ जारी है. नक्सली संगठन के बारे में और भी खुलासे पांडू से हो सकते हैं. फिलहाल 10  हजार की प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही जल्द ही पुनर्वास नीति के तहत लाभ भी पांडु मड़कामी को मिलने की बात बस्तर एसपी ने कही है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.