अब केवल एक ही ऐप से मिलेगी सारे निवेश की जानकारी, धोखाधड़ी से बच पाएंगे इन्वेस्टर्स

Updated on 21-02-2025 12:39 PM
नई दिल्ली: अब रिटेल निवेशक Unified इन्वेस्टर ऐप के जरिए सिंगल लॉगिन सिस्टम से अपनी दोनों डिपॉजिटरी की पोजीशन (CDSL, NSDL), होल्डिंग्स, तमाम ट्रांजेक्शन्स, फाइनैंशल डेटा, म्यूचुअल फंड, ट्रेडिंग पोजिशन से लेकर सभी तरह की असेट अपने पोर्टफोलियो में देख सकते है। इसमें रिटेल निवेशकों की पहुंच को मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टियूशंस (MIIs) में महत्त्वपूर्ण फाइनैंशल डेटा तक आसान किया गया है। चूंकि यह इन्फॉर्मेशन सीधा क्लियरिंग कॉरपोरेशन, डिपॉजिटरी और एक्सचेंज से आएगी, तो ऐसे में निवेशक किसी भी तरह की धोखाधड़ी से भी बचेंगे।
गुरुवार को सेबी चैयरमेन माधवी पुरी बुच ने Unified इन्वेस्टर ऐप को लॉन्च करने के मौके पर कहा 'पोर्टफोलियो का कॉम्प्रिहेंसिव व्यू विशेष रूप से म्यूचुअल फंड और डिपॉजिटरी सहित सभी सिक्योरिटीज असेट्स और ब्रोकरों में ट्रेडिंग पॉजिशन की जानकारी इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स लेते रहे है वे इसके आधार पर निर्णय लेते हैं। वे अपनी असेंट्स और ट्रेडिग पोजिशन के बारे में बेहतर जानते हैं अब रिटेल निवेशकों को यह सुविधा मिलेगी। सिक्योरिटी बाजार को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में यह प्रयास है।'

क्या होगा फायदा

इस नए यूनिफाइड ऐप की सुविधाओं को CDSL द्वारा MyEasl ऐप और NSDL द्वारा SPEED- ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है SEBI के इस इनीशिएटिव को दोनों डिपॉजिटरी के सहयोग से बनाया गया है। मौके पर CDSL के MD & CEO नेहल बोरा ने कहा, 'इसमें दोनों डिपॉजिटरों की सूचनाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है, जिससे निवेशकों को रिस्क की बेहतर निगरानी मिलेगी।' वहीं, NSDL के MD & CEO विजय चंडोक ने कहा, 'अब आपके प्राइमरी डिपॉजिटरी होल्डिंग अकाउंट के बावजूद, आप अपने सभी निवेशों, मार्जिन पॉजिशन और होल्डिंग स्टेटमेंट को एक ही स्थान पर एक्सेस कर सकते हैं।'

REITS, InvITs के लिए फ्रेमवर्क

सेबी ने गुरुवार को फंड जुटाने को और अधिक कुशल बनाने के लिए REITS और InvErs द्वारा फास्ट ट्रैक फॉलो- ऑन ऑफर शुरू करने के लिए एक फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया। सेवी ने आवंटित REITS (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) और InVITS (इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट) को यूनिट्स के प्रेफरेंशियल इश्यू के लिए तीन साल की लॉक-इन व्यवस्था का प्रस्ताव दिया है। सेबी ने प्रस्तावों पर 13 मार्च तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.