अब एस आर हॉस्पिटल करायेगी पैरामेडिकल पाठयक्रम का कोर्स

Updated on 23-12-2023 02:52 PM

भिलाई । धमधा रोड चिखली में स्थित दुर्ग जिले के सबसे बड़े निजी चिकित्सालय एस आर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में जहां साधारण रोगों से लेकर क्रिटिकल मरीजों का उपचार किया जा रहा था अब वहां पैरामेडिकल कोर्स भी प्रारंभ हो गया है। छग षासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ छग पैरामेडिकल काउंसलिंग द्वारा पैरामेडिकल पाठयक्रम संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। एस आर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में पैरामेडिकल कोर्स के लिए अभी तीन ट्रेड एक्सरे टेक्निशयन, पैथोलॉजी टेक्निशयन एवं आपरेशन थियेटर टेक्निशयन के लिए कुल 80 सीटे पर प्रवेश के लिए मान्यता प्रदान की गई है। इन तीनों कोर्स में प्रवेश प्रारंभ हो गया है, अब तक करीब 50 सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है और शेष बचे सीटों के लिए प्रवेश

जारी है। इन तीनों कोर्सों के लिए कक्षा बारहवी या समकक्ष बॉयलोजी ग्रुप फिजिक्स, कमेस्ट्री, एवं बॉयोलॉजी में विषय में उतीर्ण होना आवश्यक है। बचे सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2023 निर्धारित है। उक्त जानकारी आज एक पत्रकारवार्ता में एस आर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय तिवारी ने दी।

इस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसपी केसरवानी ने पैरामेडिकल कोर्स के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छ ग शासन के पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा एस.आर. हॉस्पिटल को पैथालॉजी लैब टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन, ऑपरेशन थयेटर टेक्निशियन कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गई है। जिसमें पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की 20 सीटें व एक्स रे टेक्निशियन की 30 सीटें व आँपरेशन थयेटर टेक्निशियन की 30 सीटें है। इस प्रकार दुर्ग संभाग में एस.आर. हॉस्पिटल में छ ग पैरामेडिकल कार्स के लिए सर्वाधिक 80 सीटें हैं। डॉ केसरवानी ने बताया कि यह पाठ्यक्रम एक वर्षीय सर्टीफिकेट कोर्स है। जिसका पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल में होता है। इस कोर्स में 10+2 पैटर्न में बारहवी या समकक्ष बायोलीजी पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा ग्रुप (फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी) के छात्र एवं छात्राएं ही प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में इन सभी कोर्सेस के लिए प्रवेश प्रांरभ है। प्रवेश की अंतिम तिथी 30 दिसम्बर 2023 है। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 10 वी एवं 12 वी मार्कशीट व आई डी प्रुफ  अन्य दस्तावेज की आवश्कता होगी। छात्र-छात्राओं के लिए अस्पताल में ही हॉस्टल व मेस की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। अनुभवी डॉक्टर व सिनियर टीचर्स देंगे प्रशिक्षण: डा. संजय तिवारी ने आगे बताया कि सभी छात्र व छात्राओं को अनुभवी डॉक्टर व सिनियर टीचर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वंय के 180 बिस्तरों के अस्पताल में प्रेक्टीकल कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अस्पताल में छात्र व छात्राओं को इन्र्टनशीप करने की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ केसरवानी ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद जॉब प्लेसमेन्ट की सुविधा भी दी जाएगी। छात्र अपनी सुविधा अनुसार नौकरी का चयन भी कर सकते हैं। यही नहीं एस आर हॉस्पिटल में छात्र-छात्राओं के लिए सेन्ट्रल लाइब्रेरी व डिजीटल लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। कोर्स पूरा होने के बाद प्रतिष्ठित अस्पतालों में मिलेगा सेवा का मौका: डॉ. केसरवानी ने यह भी बताया कि पैरामेडिकल पाठ्यकम के पश्चात सरकारी नौकरी के साथ देश के प्रतिष्ठित अस्पतालो में मरीजो की सेवा करने का अवसर निश्चित रूप से मिलता है। शासकीय प्रयोगशाला में पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की मांग निरन्तर बनी रहती है। एस आर हॉस्पिटल 180 बिस्तरो का दुर्ग जिले का सबसे बडा निजी अस्पताल है। अस्पताल को आयुष्मान भारत, रेलवे, सीजीएचएस, सीएसपीडीसीएल व अन्य सभी शासकीय कर्मचारियों के ईलाज के लिए मान्यता प्राप्त है। क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ ट्रामा सेन्टर होने के कारण अस्पताल में गंभीर मरीज उपचार व ऑपरेशन के लिए निरन्तर भर्ती होते है। छात्र-छात्राएं इस सुनहरे अवसर का लाभ लें: संजय तिवारी एस. आर. अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने मेडिकल फील्ड में सेवा देने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मेडीकल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। संजय तिवारी ने यह भी बताया कि वैश्विक महामारी कोविड के संकमंण में पूरे विश्व में डॉक्टर्स, नर्सेस, टेक्निशियन व अस्पताल की टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मानव सेवा की है। जिसके कारण समाज में देवदूत जैसे सम्मान जनक शब्दो से भी सम्बोधन किया जाता है। मेडीकल फिल्ड अत्यन्त ही सम्मानजनक फिल्ड है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.