परमाणु बॉम्‍बर, 100 महाविनाशक युद्धपोत... रूस ने समुद्र में शुरू किया युद्धाभ्‍यास, नाटो भी बरसा रहा बारूद

Updated on 06-06-2023 07:32 PM
मास्‍को: रूस ने सोमवार को बाल्टिक सागर और प्रशांत महासागर में जोरदार युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास में 2 परमाणु बॉम्‍बर और 100 फाइटर जेट हिस्‍सा ले रहे हैं। व्‍लादिमीर पुतिन ने यह अभ्‍यास ऐसे समय पर शुरू किया है, जब हाल ही में नाटो देशों ने रूसी सीमा के पास व्‍यापक युद्धाभ्‍यास किया था। बताया जा रहा है कि नाटो को चेतावनी देने के लिए रूस ने 100 युद्धपोतों के साथ युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। यही नहीं रूस ने दो परमाणु बॉम्‍बर को उत्‍तरी स्‍कॉटलैंड के पास उड़ाकर डराने की कोशिश की है।

यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ गंभीर तनाव के बीच रूस ने प्रशांत महासागर और बाल्टिक सागर दोनों में ही एक साथ युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। पुतिन ने यह अभ्‍यास ऐसे समय पर शुरू किया है जब नाटो ने बाल्टिक सागर में अपना वार्षिक नौसैनिक अभ्‍यास बाल्टिक सागर में शुरू किया है। रूस ने बाल्टिक में अपने 40 युद्धपोतों, 3500 सैनिक और 25 फाइटर जेट तथा हेलिकॉप्‍टर को नौसैनिक अभ्‍यास में शामिल किया है। रूस बाल्टिक सागर को नाटो के 7 देशों के साथ साझा करता है।

बाल्टिक में नाटो देश भी दिखा रहे हैं ताकत


इसके अलावा स्‍वीडन भी इसी सागर से सटा है जो जल्‍द ही नाटो देशों में शामिल होने जा रहा है। रूस ने कहा है कि बाल्टिक सागर में चलने वाला उसका ऑपरेशनल अभ्‍यास 15 जून तक चलेगा। वहीं नाटो ने भी अपने 50 युद्धपोत, 6 हजार जवान और 45 से ज्‍यादा एयरक्राफ्ट को इस अभ्‍यास में शामिल किया है। अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि इस अभ्‍यास में पहली बार फिनलैंड भी हिस्‍सा ले रहा है। वहीं रूस अपने सुदूरपूर्व में प्रशांत महासागर में 60 से ज्‍यादा नौसैनिक युद्धपोत और 35 एयरक्राफ्ट के साथ जापान के पास जंग का अभ्‍यास कर रहा है।

पुतिन के प्रशांत महासागर में चलाए जा रहे अभ्‍यास में 11 हजार सैनिक हिस्‍सा ले रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि 5 जून से 20 जून के बीच सभी सेनाओं का अभ्‍यास किया जा रहा है। इस बीच रूस ने अपने दो परमाणु मिसाइलों से लैस बॉम्‍बर Tu-95MS को नार्वे के पास समुद्र में उड़ाया है। इसके साथ रूस का मिग 31 सुपरसोनिक फाइटर जेट भी गश्‍त पर निकला था। रूस इन दोनों ही विमानों की मदद से यूक्रेन पर कई बार भीषण हमले कर चुके हैं। माना जा रहा है कि रूस ने नाटो को करारा जवाब देने और यूक्रेन जंग के बाद भी अपनी ताकत के प्रदर्शन के लिए इस अभ्‍यास को अंजाम दे रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.