कुपोषण से मुक्ति के लिए चलेगा पोषण कार्यक्रम, सीईओ ने किया शुभारंभ

Updated on 24-01-2024 03:42 PM


महासमुंद । मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस. आलोक ने बुधवार को ज़िला पंचायत परिसर से कुपोषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके ज़रिए गाँव-गाँव घर-घर से कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी, इन चिन्हित लोगों की उनके निकटतम आँगनबाड़ी पर जाँच की जाएगी और फिर अंततः कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं का बेहतर उपचार कर ख़ानपान से कुपोषण दूर किया जाएगा। महासमुंद को कुपोषण मुक्त  करने का पूरा प्रयास हो रहा है। इसमें सफलता भी मिल रही है।

सीईओ एस. आलोक ने कहा कि कुपोषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जन आंदोलन, समुदाय आधारित गतिविधि एवं संबंधित विभागों के अंतर समन्वय से तय समय सीमा के अंदर माता व बच्चों को कुपोषण में प्रतिवर्ष कमी लाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के 50 चिन्हित स्थान जहां कुपोषण अधिक है, वहां लोगो को जागरूक किया जाएगा। कुपोषण लोगों को पहचान कर उन्हें पोषित किया जाएगा। कुपोषण मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम के लोगों को जागरूक किया जाएगा।


ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकसित समीर पांडे ने बताया कि कुपोषण मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य ज़िले में कुपोषण को खत्म करना है। पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान के तहत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को सूचीबद्ध रूप से संचालित की जाएगी।

स्वयं सेवियों के माध्यम से एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन की सहभागिता से गांव गांव तक पहुंच कर लोगां को कुपोषण के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। आगामी समय में स्वयं सेवी, तुंहर द्वार के माध्यम से कार्यक्रम को वृहद रूप दिया जाएगा। जिससे स्वस्थ महासमुंद की परिकल्पना सार्थक हो पाएगी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी शामिल रहे। यूनिसेफ जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी ने बताया कि स्वयंसेवियों के माध्यम से हम किस प्रकार से जिले को कुपोषण मुक्त बना सकते है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से बृजेश सिंह, निलेश तिवारी, जिला पोषण समन्वयक रिया दत्ता उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.