चरोदा निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह से वेतन

Updated on 04-01-2024 02:23 PM

भिलाई। पिछले दो महीने से भिलाई-चरोदा नगर निगम के अधिकारी और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इस वजह से होने वाले मानसिक तनाव का उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं इससे उनके पारिवारिक दायित्व निर्वहन में अड़चन आ रही है। लंबित वेतन का भुगतान कब तक होगा, इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। भिलाई -चरोदा नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को एक बार फिर आर्थिक संकट की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। पूरे महीने काम करने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन मिलने का इंतजार करते दो महीने बीत चुके हैं। नवंबर और दिसंबर महीने का वेतन अधिकारी व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। गुरु घासीदास जयंती से पहले निगम के चतुर्थ श्रेणी और प्लेसमेंट कर्मचारियों को एक महीने का वेतन दिया गया है। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि निगम में महीने की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित हो जाता है। लेकिन पिछले दो महीने से वेतन नसीब नहीं होने से अधिकारी और कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। भिलाई-चरोदा नगर निगम में प्लेसमेंट कर्मचारियों को छोड़ दिया जाए तो नियमित अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या लगभग 180 है। इनके प्रतिमाह वेतन भुगतान में लगभग 97 लाख रुपए की जरूरत होती है। बतातें हैं लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं होने से निगम के खजाने पर नकारात्मक असर पड़ा है। इस वजह से वेतन भुगतान में दिक्कत आ रही है। किसी तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अधिकारियों के साथ साथ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को वेतन देने की व्यवस्था अब तक नहीं बन सकी है। कर्मचारियों में उभरने लगा है अवसाद, पार्षदों को भी नहीं मिला मानदेय

लगातार दो महीने से वेतन नहीं मिलने से निगम के अधिकारी और कर्मचारियों में अवसाद उभरने लगा है। यह स्थिति कामकाज के दौरान उनके व्यवहार में साफ झलक रही है। इससे कार्यालयीन कामकाज में नकारात्मक असर पडऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। महीने भर में वेतन के रूप में एक निश्चित राशि बैंक खाते में आने की उम्मीद के साथ कईं अधिकारी और कर्मचारियों ने घरेलू आवश्यकता के सामान किश्त में खरीद रखा है। राशन सहित बच्चों के पढ़ाई का भी खर्च वेतन पर टिका हुआ है। ऐसे में दो महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते अधिकारी और कर्मचारियों की मानसिक स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.