योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कमर कस लें अधिकारी : कलेक्टर

Updated on 13-12-2023 05:08 PM

मनेन्द्रगढ़। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के जिले में सफल आयोजन के लिए बुधवार को जिला कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला  अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किया जाएगा।

कलेक्टर ने यात्रा के आयोजन हेतु जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों का नामांकन, उत्तरदायित्वों के निर्वहन, समन्वय, समितियों का गठन, अधिकारियों का प्रशिक्षण, जिला स्तर पर नियंत्रण एवं समन्वय कक्ष की स्थापना, प्रचार-प्रसार हेतु वैन के रूट चार्ट, वैन आने के पूर्व की तैयारी, प्रचार वैन के गांव में पहुंचने के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, वाहन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति, आईटी पोर्टल में वास्तविक समय में निगरानी आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन हेतु आईईसी वैन भारत सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें प्रोग्राम का आयोजन करने के लिए सम्पूर्ण सुविधाएं जैसे एल.ई.डी., टी.वी., माइक, स्पीकर, बुकलेट्स, क्विज हेतु पुरस्कार, टी-शर्ट, टोपी, कार्यक्रम हेतु सम्पूर्ण विजुअल, बैनर-पोस्टर आदि उपलब्ध रहेगा। जिला, शहरी, स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाना है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों का चिन्हांकन, उत्तरदायित्व के निर्वहन, समन्वय समितियों का गठन, तैनात अधिकारियों प्रशिक्षण, वैन के लिए रूट चार्ट, कार्यक्रम का तिथि एवं स्थल का निर्धारण, जागरूकता एवं प्रचार प्रसार एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी कराना अधिकारी सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त ग्राम पंचायत में ऐसे स्थानों का चयन करें। जहां पर आम जनता सुगमता के साथ पहुंच सके।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं-मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने विभाग वार फ्लेक्स तैयार कर कार्यक्रम स्थलों पर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के हकदार लाभार्थीओं के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आये है। उन्होंने कैसे आवेदन किया, कैसे योजना का लाभ लिया। योजना लेने के पश्चात उनके जीवन में आये परिवर्तन तथा योजना के द्वारा सकारात्मक प्रभाव को बताने की जरूरत है। इसी प्रकार धरती कहे पुकार के माध्यम से लोकल स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्कूल, कॉलेज के छात्र, स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत समस्त विभागीय कार्यालयों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चेक लिस्ट तैयार करने कहा। जिसमें समस्त योजनाओं की रूपरेखा संकलित हो। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, न्यायालय परिसर, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों को साइलेंस जोन के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही नगरीय एवं शहरी क्षेत्रों में जितने भी अतिक्रमण हुए उनको तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, बी.एस. मरकाम, खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, समस्त जनपद सीईओ, समस्त नगर पंचायत सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.