ओएचपी, आरएमपी, ब्लास्ट फनेर्सेस ,यूआरएम ने उत्पादन के साथ-साथ टेक्नो-इकॉनामिक्स में गढे कीर्तिमान

Updated on 12-11-2022 06:04 PM

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी, आरएमपी, ब्लास्ट फनेर्सेस् तथा यूआरएम ने उत्पादन के साथ-साथ टेक्नो-इकॉनामिक्स में भी नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्मिकों व अधिकारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेषित की। साथ ही उन्होंने इन विभागों के सहयोगी विभागों को भी शुभकामनाएं दी।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट ने 9 नवम्बर को कच्चे माल का अब तक का सबसे अधिक डिस्पैच रिकॉर्ड दर्ज किया है। ओर हैंडलिंग प्लांट की पूरी टीम ने सहायक विभागों के सहयोग से संयंत्र के विभिन्न उत्पादन शॉप्स को 41,820 टन कच्चे माल का डिस्पैच कर अब तक का उच्चतम दैनिक प्रेषण दर्ज करते हुए 23 सितम्बर को स्थापित 40,282 टन के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया।

9 नवम्बर को अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक मटेरियल हैंडलिंग का नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए 77,635 टन मटेरियल हैंडलिंग कर, 05 फरवरी, 2022 को स्थापित 77,258 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।इसके साथ ही ओर हैंडलिंग प्लांट ने 9 नवम्बर  को रात्री पाली में 266 वैगनों की अनलोडिंग कर नया पाली रिकॉर्ड करते हुए इससे पूर्व 5 फरवरी प्रथम पाली में दर्ज 252 वैगनों की अनलोडिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

आरएमपी ने भी रचा कीर्तिमान

कीर्तिमान के क्रम में संयंत्र के रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट (आरएमपी) ने 9 नवम्बर, 2022 को सर्वश्रेष्ठ दैनिक फ्लक्स उत्पादन का नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए 1740 टन उत्पादन किया जो कि 06 नवम्बर, 2022 को स्थापित पिछले उत्पादन रिकॉर्ड, 1715 टन से कहीं अधिक है।

ब्लास्ट फर्नेस ने भी सीडीआई दर में की वृद्धि

सेल-बीएसपी की ब्लास्ट फनेर्सों ने अब तक का सर्वोच्च दैनिक कोल्ड डस्ट इंजेक्शन (सीडीआई) दर में वृद्धि कर नया कीर्तिमान रचा। 9 नवम्बर, 2022 को 147 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल, कोल्ड डस्ट को इंजेक्ट कर सर्वोच्च दैनिक कोल्ड डस्ट इंजेक्शन का नया कीर्तिमान बनाते हुए 7 नवम्बर, 2022 को बनाए गए 129 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल, कोल्ड डस्ट इंजेक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

इसी क्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेस-7 ने 9 नवम्बर, 2022 में 143 किग्रा प्रति टन हॉट मेटल की सर्वश्रेष्ठ कोल्ड डस्ट इंजेक्शन दर दर्ज की है। इस प्रकार 7 नवम्बर, 2022 को दर्ज 129 किग्रा प्रति टन हॉट मेटल की पिछली कोल्ड डस्ट इंजेक्शन दर को पार कर नया कीर्तिमान बनाया।

यूआरएम ने रचा रेल ज्वाइंट का दैनिक कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने वेल्डिंग ज्वाइंट के इंस्पेक्शन में भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 297 ज्वाइंट का इंस्पेक्शन कर पिछले रिकॉर्ड 272 ज्वाइंटस् के इंस्पेक्शन रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इसके साथ ही रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने भी वेल्डिंग ज्वाइंट के इंस्पेक्शन में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने यूआरएम बिरादरी को बधाई दी और साथ ही आरसीएल, राइट्स सहित अन्य संबंधित विभागों को भी बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.