कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक आयोजित

Updated on 26-10-2022 05:31 PM

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में आज जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में 1 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव के व्यवस्थित आयोजन की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों की बैठक ली गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 1 नवंबर को हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे है।

    बैठक उन्होंने में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, रेशम, श्रम, पशुधन, क्रेडा, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का आकर्षक ढंग से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग और खेल अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था करने, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पेयजल व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित को विद्युत व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टाल व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को मंच डेकोरेशन सहित अन्य संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक में कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, श्रम, रोजगार, क्रेडा, पशुधन विकास, कृषि, मछली पालन, उद्यान, रेशम, वन, कृषि विज्ञान केंद्र, आदिवासी विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.