एक तो कंगाली, ऊपर से आटा गीला... पुराने हो चुके हैं पाकिस्तानी वायुसेना के 250 लड़ाकू विमान, खरीदने होंगे नए जेट

Updated on 09-06-2023 07:25 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की वायु सेना (पीएएफ) एक संकट का सामना कर रही है। उसे एक दशक में विमान के अपने पुराने बेड़े को रिटायर करना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएएफ अपने 250 विमानों को चरणबद्ध तरीके से हटाएगा। पीएएफ अब अपने सबसे पुराने फाइटर जेट फ्रांस निर्मित मिराज III को हटा रहा है। मिराज 5 के एक और बेड़े को रिटायर करने की योजना है। पाकिस्तान के लिए एकमात्र विकल्प जे-10सी जैसे चीन निर्मित विमान हैं। पाक वायुसेना के सामने यह संकट तब आया है जब देश बुरी तरह आर्थिक संकट की चपेट में है और इसका असर सेना पर भी पड़ रहा है।

खबरें हैं कि पीएएफ पहले ही 22 जे-10 सीई फाइटर जेट खरीद चुका है। डील के अनुसार, वायुसेना कुछ खास मॉडिफिकेशन के साथ 100 और जेट हासिल कर सकती है। J-10C एक 4 प्लस जेनेरेशन का मध्यम आकार का फाइटर जेट है। जे-10सी में चीन-पाकिस्तान के, संयुक्त रूप से विकसित, हल्के लड़ाकू विमान जेएफ-17 की तुलना में एक उन्नत जेट इंजन लगा होता है जिसका इस्तेमाल वर्तमान में पीएएफ कर रही है।

कॉम्बैट सिस्टम से लैस चीन का जेट

वहीं जे-10सी पूरी तरह से इंटीग्रेटेड हथियार, एवियोनिक और कॉम्बैट सिस्टम से लैस होता है। इसमें जेएफ-17 ब्लॉक 3 की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले रडार की तुलना में बड़े AESA रडार की कमी है। हालांकि यह अधिक उन्नत एयर-टू-एयर मिसाइलों को ले जा सकता है जिसमें शॉर्ट रेंज पीएल-10 और विजुअल रेंज से परे पीएल-15 शामिल हैं। पाकिस्तान को चीन से ये विमान ऐसे समय पर खरीदने पड़ रहे हैं जब उसकी अर्थव्यवस्था सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

अर्थव्यवस्था पर रक्षा बजट का बोझ

पिछले साल यानी 2022-23 में पाकिस्तान ने अपना रक्षा बजट काफी बढ़ा दिया। जो बजट 2021-22 में 1,370 अरब पाकिस्तानी रुपये था वह पिछले साल 1,523 अरब पाकिस्तानी रुपये हो गया। यह वृद्धि 11 प्रतिशत से ज्यादा की थी। पाकिस्तान में एक समय के बाद अर्थव्यवस्था रक्षा बजट के बोझ तले दब गई। देश के खर्चे बढ़ते रहे लेकिन कमाई घटती चली गई। अब जब सरकार के पास कोई रास्ता नहीं बचा है तो वह सेना से गैर-लड़ाकू खर्चों में कटौती करने के लिए कह रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.