जिसकी मति भगवान को स्वीकार ले वही हरि कृपा और हरि इच्छा है : मैथिलीशरण जी

Updated on 19-11-2022 05:40 PM

रायपुर

कथा में जाना एक प्रकार का सत्संग हैं। इसका तात्पर्य ऐसे व्यक्ति का साथ मिल जाना जिससे जीवन में सत्संग आ जाता है। जो चित्त में आनंद ला देता है। जो मन की कामना पूरी करे वह हमारा व्यावसायिक स्वरूप है और जिसमें माया का प्रवेश न हो वह सत्संग है। यहां जड़ता नहीं होती,चैतन्य को देखता है। जो-जो आपने चाहा वह मिल गया और जब सब चला जाए उसके बाद जो बचे वही सत्संगी है। व्यक्ति की जीवन एक धारा है जिसमें हरि इच्छा व हरि कृपा बह रही है। भव का एक नाम संसार है और शिव का नाम भी भव है। भव में,वैभव में पराभव में भी जो शिव को देखता है,जो मूल में शिव को देखे। मतलब व्यक्ति में स्वरूप का ज्ञान करा दिया जाए वही सत्संग है।

रामकिंकर विचार मिशन रायपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन कॉलेज आॅडिटोरियम में आयोजित रामकिंकर प्रवचन माला में श्री मैथिलीशरण जी महाराज (भाईजी) ने बताया कि जो भगवान को स्वीकार कर ले वही मति है बाकी सब कुमति है। जो प्रेम में अनुबंध करता है बहुत ही घातक होता है और यहीं सत्संग की जगह कुसंग आ जाता है। जो भगवान के आचरण को स्वीकार कर लेती है वही मति सुमति होती है। संसारी व्यक्ति अपना प्रतिबिंब अपने रूप में देखता है और जो प्रतिबिंब में भी राम को देखता है वही सत्संगी है। जिसकी मति भगवान को स्वीकार ले वही हरि कृपा और हरि इच्छा है।

बरसाती पानी लेकर आने वाली नदियों का मूल से कोई आधार नहीं होता है,समुद्र से जिसका संबंध होगा वही मूल है। भक्ति भाव क्या है? भादों की नदी की तरह कितनों के जीवन में बह रही है। लेकिन जो प्रतिकूल में था वही उद्गम में था और वही मूल से जुड़ा हुआ व्यक्ति है। मूल में ही सत्संग है। रावण ने बड़े बड़े अनुष्ठान किया लेकिन सत्संग कभी नहीं किया। अच्छी बातें भी जब बुरी लगे तो जान लें सर्वनाश तय है।
सारा जीवन राममय हो जायेगा यदि आपका मूल,उस मूल से जुड़ा रहेगा। जीवन का प्रमाण क्या है ..? जितनी शक्ति संचित हो जाती है मतलब जितनी खर्च की आपको जरूरत पड़ती है तब वह मिल जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि संचय करोगे-इक्टठा करोगे तभी तो खर्च करोगे। किसी को आपकी जरूरत नहीं तो मैसेज क्यों आयेगा। हम किसी की जरूरत बने या लोग हमे चाहें. इसके लिए पहले ह्दय में प्रवेश करो,घर में प्रवेश वैसे ही मिल जायेगा। उसके जीवन में असत्य आयेगा ही नहीं जिसने सत्संग किया है.तो जीवन में अशांत कैसे होगा? जीवन में एकाग्रता व संतुलन जरूरी है। हम कौन हैं यही विस्मृत हो गया,जबकि सुख का मूल आधार ही वही है। साधारण व्यक्ति को भी इसकी अनुभूति हो गई तो जीवन में परमानंद है।

रामनवमी-जन्माष्टमी कब मनायें यह ही तय नहीं कर पा रहे हैं
आज तीज त्यौहार की तिथि को लेकर भी संशय की स्थिति बनने लगी है। भाईजी ने इस पर अपनी बातें रखते हुए कहा कि लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कब मनायें रामनवमी और कब मनायें जन्माष्टमी.? हम तो कहते हैं रोज रामनवमी और रोज जन्माष्टमी हो तो आनंद ही आनंद है। घबराते वे लोग हैं जो चाहते हैं कि पूजा का उत्साह व आयोजन केवल एक ही दिन होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.