एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Updated on 19-12-2023 02:46 PM

कोंडागांव। जिला कोंडागांव के आक्सन हॉल में संभाग युनिसेफ टीम नारायणपुर जिला के पांच रासेयो इकाई तथा कोंडागांव जिले के सात रासेयो इकाई के लिए ‘सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका मनष्‘थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया।

इस कार्यशाला में शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव, शासकीय महाविद्यालय फरसगांव, शासकीय महाविद्यालय केशकाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड, शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय नारायणपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनूर, शासकीय बालक विद्यालय नारायणपुर एवम् शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के 8-8 स्वयंसेवक कार्यशाला में उपस्थित हुए।

इस कार्यशाला का उद्देश्य, ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाना है जिसमे विभिन्न प्रकार से बच्चों के हक के संबंधित सर्वेक्षण कार्य करना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में यूनिसेफ के सेजल जोशी ने पहले सत्र में विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से लीडरशिप, व्यक्तित्व निर्माण, एक दूसरे के सहयोग करने, लाइफ स्किल, कम्युनिकेशन स्कील के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

द्वितीय सत्र में मौलिक अधिकार एवम् ग्राम सर्वेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिसके अनुसार दोनों जिले के चिन्हांकित 48 ग्राम में सर्वे किया जाना है।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सी आर पटेल, रासेयो समन्वयक डॉ डी एल पटेल, नारायणपुर जिला संगठक बी डी चांडक, कोंडागांव जिला संगठक एस बी कन्नौजे, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, पीएमयूू सिहोना कोरिया, यूनिसेफ के स्नेहिल राठौर, युवोदय के जिला समन्वयक पॉल कुमार, यूनिसेफ की डीएमसी प्रियंका वर्मा, बीजापुर के जिला समन्वयक भूषण कुमार मांझी, उन्नति अरोरा, सोनल सरीन (जिला मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा सलाहकार आदि पदाधिकारी बढ़ी संख्या में उपस्थित थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.