OYO होटल सील : नागरिकों की शिकायत के बाद निगम की कार्रवाई

Updated on 13-12-2023 05:12 PM

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र के अवंतीबाई चौक कोहका में संचालित OYO होटल पर पर बड़ी कार्यवाही की गयी है। शिकायत बाद इन होटलों पर विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन स्वयं पहुंचे और निगम अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया। इस दौरान सुबह 11 बजे जब होटल संचालकों से कामर्शियल लायसेंस मांगा गया तो नहीं मिला। होटल के रजिस्टर जांच में भी खामियां मिलीं हैं।

विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर दो ऐसे होटलों को तत्काल सील कर रजिस्टर जब्त किया गया। सेन ने कहा कि ओयो के होटल आजकल गली मोहल्लों में खोल दिए गए हैं, नियमों की अवहेलना कर होटल संचालक यहां अवैध कारोबारों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन होटलों में कई बार सेक्स रैकेट, नशाखोरी और सुसाइड जैसी घटनाएं होती रही हैं। ऐसे होटलों द्वारा हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है। महज दो से तीन कमरों में लोग ओयो का बोर्ड लगा उसे होटल बताने लगे हैं। बगैर कामर्शियल लायसेंस और नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसे होटल शहर में लगातार संचालित होते रहे हैं, प्रशासन को समझना होगा कि अब भाजपा की सरकार आ गई है‌, ऐसे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई लगातार होगी और वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं को गलत रास्ते ले जाने वाले कारोबार, ग़लत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब हो कि आज ओयो पर कार्रवाई के दौरान आस पास के बड़े बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और विधायक रिकेश सेन की इस पहल का स्वागत किया। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि इन होटलों में घंटों के लिए लोकल लोगों को कमरे दिए जा रहे थे और बड़ी संख्या में आसामाजिक तत्व इन होटलों में नशाखोरी और गलत कार्यों को अंजाम दे रहे थे। रिहायशी क्षेत्र में बने ऐसे होटलों से हमारे युवा संस्कारविहीन हो रहे हैं। कोहका में अनेक बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं यहां दूर दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं, इन क्षेत्रों में ओयो जैसे होटल और नशे के कारोबार करने वाले अन्य प्रतिष्ठान युवाओं को गलत दिशा दे रहे थे, जिन पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल एक्शन लिया जो कि शहर की संस्कृति और संस्कार को बचाने सराहनीय कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.